{"_id":"5a341d1a4f1c1bd1408bd19d","slug":"41513364762-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर लाए गए बंदी भिड़े, पुलिस ने छुड़वाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी पर लाए गए बंदी भिड़े, पुलिस ने छुड़वाया
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सोनीपत कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लगाए गए दो बंदी आपस में भिड़ गए। बंदीगृह में शोर-शराबे की आवाज सुन पुलिस ने आरोपी के चंगुल से उसे छुड़वाया। पुलिस ने घायल के बयान पर दूसरे बंदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव बजाना कलां निवासी जगबीर सड़क दुर्घटना के मामले में जेल में बंद है। उसे शुक्रवार को अन्य बंदियों के साथ कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया था। पुलिस ने उन्हें सेशन कोर्ट की हवालात में बंद कर दिया। इसी दौरान फरमाणा निवासी सुरेंद्र उर्फ सुंदरा नाम के बंदी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान जगबीर की आंख पर मुक्का लगने से चोट लग गई। आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। उसकी चीख सुनकर तुरंत पुलिस कर्मियों ने हवालात में जाकर उसे छुड़वाया। पुलिस ने सुरेंद्र उर्फ सुंदरा के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया है।