फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अवैध शराब से भरा ट्रक पलटा, रात को सीधा करने के प्रयास में बॉडी टूटी

अवैध शराब से भरा ट्रक पलटा, रात को सीधा करने के प्रयास में बॉडी टूटी

Fri, 13 Jul 2018 12:54 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब से भरा ट्रक पलटा, रात को सीधा करने के प्रयास में बॉडी टूटी
अवैध शराब से भरा ट्रक पलटा, रात को सीधा करने के प्रयास में बॉडी टूटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली/सोनीपत। गांव छतेहरा के पास चार दिन पहले शराब से भरा ट्रक पलट गया। शराब तस्करों ने उसी रात हाइड्रा मशीन लाकर उसे सीधा करने का प्रयास किया तो उसकी बॉडी टूटने के साथ कमानी भी टूट गई। जिसके चलते तस्कर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। चार दिन इंतजार के बाद भी जब कोई नहीं पहुंचा तो ट्रक के अंदर कागजात की जांच की गई, जिसमें शराब की बिल्टी में ट्रक नंबर ही अलग मिला। पुलिस ने शराब तस्करी के शक में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि चार दिन पहले गांव छतेहरा के पास शराब से भरा क्षतिग्रस्त ट्रक खड़ा होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। जब चार दिन बाद तक कोई नहीं पहुंचा तो पुलिस ने ट्रक के अंदर जांच की। जिस पर ट्रक में शराब की बिल्टी पर अलग ट्रक का नंबर मिला जबकि ट्रक पर नंबर प्लेट अलग मिली। जिससे पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने आसपास पता किया तो जानकारी मिली कि घटना की रात को ट्रक पलटने के बाद उसे हाइड्रा मशीन से उठाने का प्रयास किया गया था। इसी प्रयास में ट्रक की बॉडी व कमानी टूट गई थी। जिसके चलते ट्रक आगे नहीं ले जाया जा सका। पुलिस ने शक गहराने पर अज्ञात के खिलाफ अवैध शराब तस्करी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन

नहीं टूटती कमानी तो ले जाते तस्कर : घटना के बाद जब ट्रक गड्ढे में पलटा तो उसे उठाने के दौरान उसकी कमानी टूट गई। अगर कमानी नहीं टूटती को आरोपी ट्रक व शराब को लेकर वहां से निकल जाते। बाद में पुलिस ने ट्रक की निगरानी शुरू कर दी। जिसके चलते तस्कर शराब को भी ले जाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ट्रक के अंदर मिले कागजात की जांच से शक गहरा गया। बाद में बिल्टी व ट्रक का नंबर भी अलग-अलग मिला है। जांच कराई जाएगी कि ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट तो नहीं लगाई गई है। साथ ही चार दिन बाद भी जब ट्रक या शराब मालिक नहीं आया तो पुलिस का शक अधिक गहरा गया था। मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द पूरे घटनाक्रम का पटाक्षेप किया जाएगा।
- सुखबीर सिंह, जांच अधिकारी, बारोटा चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed