फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के परिजनों ने दी धमकी

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के परिजनों ने दी धमकी

Fri, 13 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के परिजनों ने दी धमकी
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के परिजनों ने दी धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के सिटी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शहर के ही रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक के पिता व बहन ने भी उसे ही मारने की धमकी दी है। महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में 24 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी मनन नाम के युवक से जान पहचान हो गई थी। युवक ने उससे शादी करने का झांसा दिया था। झांसा देकर युवक ने 20 मई को उसे एक कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। उसके विरोध करने पर मारने की धमकी दी गई। उसके बाद से आरोपी उससे कई बार दुष्कर्म कर चुका है। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी के पिता व बहन ने भी उसे ही धमकी दी है। जिसके चलते उसने मामले से अपने परिजनों का अवगत कराया। परिजन उसे लेकर महिला थाना में पहुंचे। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिया है।
विज्ञापन

---
युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- कविता, महिला थाना प्रभारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed