फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   घर से नकदी व मोबाइल चोरी, एक आरोपी काबू

घर से नकदी व मोबाइल चोरी, एक आरोपी काबू

Tue, 26 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
घर से नकदी व मोबाइल चोरी, एक आरोपी काबू
घर से नकदी और मोबाइल चोरी, एक आरोपी काबू
विज्ञापन

सोनीपत। गांव कामी से एक युवक घर में घुसकर दो मोबाइल फोन व हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गया। वह भागने लगा तो व्यक्ति की आंख खुल गई। उन्होंने इस बारे में आरोपी युवक के परिजनों को अवगत कराया तो उसके चाचा ने व्यक्ति को धमकी दे डाली दी। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है।

गांव कामी निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह शनिवार रात को अपने घर की छत पर सो रहा था। रात को उसे कुछ आवाज सुनाई दी। जिससे उसकी आंख खुल गई। उसने देखा कि उसके पास से गांव का सचिन उठकर भाग गया। उसने जांच की तो उसकी जेब से 3500 रुपये गायब थे। बाद में जब वह नीचे गया तो बेड के पास सामान बिखरा मिला। साथ ही बैग के अंदर से 23 हजार रुपये व वहां स्लैब पर रखे व दो मोबाइल फोन भी गायब मिले। वह समझ गए कि सचिन उनके घर से चोरी कर ले गया है। वह इसकी शिकायत देने के लिए युवक के घर गया तो उसके चाचा दलेल ने उसे ही जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एएसआई अमित की टीम ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी गए दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed