फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   25 lakh rupees extorted from a businessman in Sonipat threatened to kill him

एके-47 से मारेंगे गोली: सोनीपत में कारोबारी को मिली धमकी, 25 लाख रुपये मांगे, 11 अंकों वाले नंबर से आई कॉल

Mon, 28 Apr 2025 11:34 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Apr 2025 11:34 AM IST
सार

सोनीपत में कारोबारी से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। कारोबारी को 11 अंकों वाले नंबर से कॉल आई थी, जिसमें उसे एके 47 से गोली मारने की धमकी दी गई है। 

विज्ञापन
25 lakh rupees extorted from a businessman in Sonipat threatened to kill him
कारोबारी को मिली धमकी की पुलिस जांच कर रही है। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गोहाना रोड स्थित दोपहिया वाहन डीलर से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर एके-47 से गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मयूर विहार निवासी संजय ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह छोटू राम चौक के पास दोपहिया वाहनों की खरीद-फरोख्त करते हैं। उनके पास 24 नवंबर 2024 को 11 अंक के मोबाइल से कॉल आई थी, जिसमें 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और न देने पर एके-47 से गोली मारने की धमकी दी गई थी। 
विज्ञापन


पहले उन्होंने इसे मजाक समझ कर अनदेखा कर दिया। अब 15 अप्रैल को उसी नंबर से उन्हें लगातार चार धमकी भरे कॉल आए। कॉल में न केवल गाली-गलौज की गई बल्कि दुकान बंद करने और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। संजय ने इन कॉल्स की रिकॉर्डिंग कर डायल 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संजय ने बताया कि 27 अप्रैल को तीन युवक बाइक पर उनकी दुकान के बाहर आए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी गई है। संजय ने बताया कि बार-बार धमकियों मिल रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवकों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed