फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   केजीपी पर अनियंत्रित होकर पलटा गैस कंटेनर, दो थानों की पुलिस मदद मांगने पर टरकाती रही

केजीपी पर अनियंत्रित होकर पलटा गैस कंटेनर, दो थानों की पुलिस मदद मांगने पर टरकाती रही

Tue, 05 Feb 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
केजीपी पर अनियंत्रित होकर पलटा गैस कंटेनर, दो थानों की पुलिस मदद मांगने पर टरकाती रही
केजीपी पर अनियंत्रित होकर पलटा गैस कंटेनर, दो थानों की पुलिस मदद मांगने पर टरकाती रही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। केजीपी के जीरो प्वाइंट पर देर रात इंडियन ऑयल का गैस से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। देर रात पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करने के बाद भी उसे मदद नहीं मिल सकी। मदद मांगने पर खरखौदा व कुंडली थाना पुलिस ने उससे संपर्क भी किया, लेकिन अपना क्षेत्र नहीं होने की बात कहकर उसे टरका दिया गया। बाद में सुबह राई पुलिस से संपर्क हो सका। जिसके बाद कंटेनर हटवाने को प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद उसे हटवाया जा सका।
यूपी के जिला मैनपुरी के गांव लखनपुर निवासी मनोज ने बताया कि वह कांद्रा से गैस कंटेनर लेकर काशीपुर जा रहा था। जब वह केजीपी जीरो प्वाइंट पर पहुंचा तो कोहरे के चलते वह कंटेनर पर नियंत्रण नहीं रख सका और रात करीब 12 बजे कंटेनर डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद उसने बाहर आकर मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल की। जहां से उसे मदद का आश्वासन मिला। उसके बाद उसके पास खरखौदा थाना से फोन और उससे पूछताछ के बाद कहा गया कि यह उनका एरिया नहीं है। बाद में उसके फोन करने पर फिर कुंडली थाना से फोन आया। उन्होंने भी उसकी मदद करने के बजाय उनका एरिया नहीं होने की बात कहकर फोन काट दिया। जिससे वह रातभर परेशान रहा। सुबह उसने राई पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद राई पुलिस मौके पर पहुंची। दिनभर मशक्कत के बाद तीसरे पहर कंटेनर को हटाया जा सका।
विज्ञापन

क्रेन की मदद से हटवाया, फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई
दिनभर क्रेन की मदद से कंटेनर को हटाने का प्रयास किया जाता रहा। काफी मशक्कत के बाद उसे हटाया जा सका। गैस होने के चलते उसके उठाते हुए हादसे का भी भय बना था। जिसके चलते दिनभर मौके पर फायरब्रिगेड की गाड़ी भी खड़ी रही। पुलिस उसे उठवाने के लिए मशक्कत करती रही। बाद में उसे वहां हटाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed