{"_id":"5be1dfe6bdec22697f680936","slug":"21541529574-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरस्पीड ट्राले की टक्कर से घायल एक और युवक ने तोड़ा दम, अब तक 13 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरस्पीड ट्राले की टक्कर से घायल एक और युवक ने तोड़ा दम, अब तक 13 की मौत
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राले की टक्कर से घायल कैराना के एक और युवक ने तोड़ा दम, मृतक संख्या 13 हुई
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना (सोनीपत)। रोहतक-पानीपत हाईवे पर गांव मुंडलाना के पास ओवरस्पीड ट्राला की टक्कर से घायल एक और युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। क्रूजर सवार युवक पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे में अब तक 13 युवकों की मौत हो चुकी है। हादसे में कैराना के छडियान मोहल्ले के तीसरे युवक की मौत हुई है।
विदित रहे कि पानीपत हाईवे पर गांव मुंडलाना के निकट कारों से भरा ट्राला डिवाइडर तोड़कर क्रूजर जीप व स्विफ्ट डिजाइर कार से टकरा गया था। हादसे में क्रूजर सवार यूपी में शामली, मुजफ्फरनगर व बागपत क्षेत्र के गांवों के 11 व्यक्तियों की मौत हो गई थी और 6 घायल हो गए थे। कार में सवार रोहतक की इंद्रा कॉलोनी निवासी रामकरण की भी मौत हो गई थी जबकि उसके तीन साथी घायल हो गए थे। हादसे में घायल छड़ियान मोहल्ला निवासी हाशिम (22) ने भी मंगलवार को पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची मुंडलाना चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हादसे में अब क्रूजर सवार 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें हाशिम के साथ छड़ियान का रहने वाला फरमान व फारूख, यूपी के जिला शामली के गांव अकबरपुर सुन्हेटी का सरवेज, कैराना के गांव पंजीट का सबनूर, मुजफ्फरनगर के शाहपुर का तहसीम, सादाब व जैद उर्फ काला, शामली निवासी सुहैल, मुजफ्फरनगर के गांव बुढ़ाना निवासी मुबारक, बागपत के कस्बा छपरौली निवासी दानिस व छपरौली के पट्टी चौधराण निवासी कासिम शामिल हैं। छड़ियान के तीसरे युवक ने तोड़ा दम
हादसे में छड़ियान मोहल्ले के ही तीसरे युवक ने दम तोड़ा है। हाशिम से पहले फरमान व फारूख की मौत हो चुकी है। हादसे में मारे गए तीनों युवक आपस में ममेरे-फूफेरे भाई हैं। तीसरे युवक की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
वर्जन
ओवरस्पीड ट्राले की टक्कर से घायल हुए एक अन्य युवक की पीजीआई, रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। हादसे में 13 लोगों की जान जा चुकी है।
रणबीर, चौकी प्रभारी, मुंडलाना।