फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   टोल प्लाजा पर एनआरआई की कार पर लाठियां बरसाई, हंगामा

टोल प्लाजा पर एनआरआई की कार पर लाठियां बरसाई, हंगामा

Tue, 07 Nov 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर एनआरआई की कार पर लाठियां बरसाई, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
राष्टीय राजमार्ग- एक पर भिगान चौक के पास टोल प्लाजा पर आए दिन हंगामा व कर्मियों के अभद्रता करने के मामले सामने आ रहे हैं। वहां रविवार रात भी टोल कर्मियों ने खूब दबंगई दिखाई और एक एनआरआई की कार में लाठियां बरसा दीं। इसको लेकर वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा और पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। इस मामले में किसी की ओर से शिकायत नहीं दी गई है।
पानीपत के रहने वाले आशीष काफी समय से ऑस्ट्रेलिया रहते हैं, जो वहां पत्रकार हैं। वह कई दिन पहले यहां आए थे और रविवार रात पानीपत से कार में दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ कई अन्य मीडियाकर्मी थे। वह मुरथल टोल प्लाजा पर पहुंचे तो टोल कर्मी ने उन्हें टोल देने की बात कही। कार सवारों ने टोल कर्मी को मीडिया कर्मी बताया तो टोल कर्मी ने उनको जाने के लिए कह दिया। उसी समय टोल बूथ से बाहर खड़े एक कर्मचारी ने कार के अगले हिस्से पर लाठी मारकर उनको रोक लिया। इसको लेकर ही उनके व टोल कर्मियों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई और हंगामा होने लगा।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर तुरंत ही मुरथल थाना पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। मुरथल थाना प्रभारी फूलकंवर ने बताया कि उनके पास लिखित में शिकायत नहीं आई है। किसी तरह की शिकायत आती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed