फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   चार्टर्ड अकाउंटेंट को झांसे में लेकर 20 लाख ठगे

चार्टर्ड अकाउंटेंट को झांसे में लेकर 20 लाख ठगे

Sat, 22 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
चार्टर्ड अकाउंटेंट को झांसे में लेकर 20 लाख ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
करनाल के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को झांसे में लेकर 20 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सीए का आरोप है आरोपी नकदी ऐंठने के बाद अब मांगने पर उसे ही आत्महत्या करने की धमकी देकर फंसाने की बात कह दी। सीए ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
करनाल के सेक्टर-8 निवासी चंदन कपूर ने पुलिस को बताया कि वह करनाल में कुंजपुरा रोड पर सीए का काम करता है। उसने बताया कि उसकी करनाल निवासी अमित ठक्कर से दो साल से जान पहचान हैं। अमित के पास वार्ड-28 सोनीपत निवासी अनुज जैन आता था। अमित ने उसे कहा था कि अनुज उसका जानकार है। इस कारण वह उस पर विश्वास करने लगा। अनुज के साथ उसका एक-दो बार पैसों का लेन-देन भी हुआ। अनुज जैन ने 6 मई को उसे फोन कर कहा था कि उसे जरूरी काम के लिए 20 लाख की जरूरत है। वह तीन-चार दिन में वापस कर देगा। जिस पर वह 8 मई को सोनीपत आया और अपने जानकारों से 10 लाख रुपये लेकर अपनी बहन के घर अनुज जैन को दे दिए। उसने 10 लाख और देने की मांग की। जिस पर उसने 9 मई को 10 लाख का और इंतजाम कर उसे दे दिए थे। उसके साथ प्रवीन व राहुल नाम के दो अन्य युवक भी आए थे। जब आरोपी ने चार दिन बाद पैसे नहीं दिए तो उसने उससे संपर्क कर पैसे देने को कहा। इस पर आरोपी ने उसे कुछ दिन के लिए टाल दिया। बाद में जब उसने अनुज से कहा कि जानकारों में उसकी बेइज्जती हो रही है। इस पर आरोपी ने उसे ही आत्महत्या करने व उसे आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में फंसाने की धमकी दे दी। साथ ही उसे मरवाने की धमकी भी दे दी। उसने इस मामले में अपने परिचितों से बातचीत की तो उन्होंने कानून की मदद लेने की बात कही। चंदन कपूर ने मामले में पुलिस पर कार्रवाई करने व मामले की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी से करवाने की मांग की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीए ने नकदी ठगने की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिरुद्ध, थाना प्रभारी सिविल लाइन

चार्टर्ड अकाउंटेंट को झांसे में लेकर 20 लाख ठगे
पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
आरोपी पैसे देने के बजाय चार्टर्ड अकाउंटेंट को दे रहा आत्महत्या करने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed