फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   देवेंद्र उर्फ भुक्खा को गोली मारने के मारने में एक अन्य गिरफ्तार

देवेंद्र उर्फ भुक्खा को गोली मारने के मारने में एक अन्य गिरफ्तार

Sun, 17 Feb 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
देवेंद्र उर्फ भुक्खा को गोली मारने के मारने में एक अन्य गिरफ्तार
भुक्खा को गोली मारने का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के सामान्य अस्पताल में देवेंद्र उर्फ भुक्खा को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सेक्टर-12 निवासी राधेश्याम है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में पांच आरोपियों को पहले काबू कर चुकी है।

विदित रहे कि गांव बैंयापुर निवासी देवेंद्र उर्फ भुक्खा के भाई अनिल की 8 जनवरी की रात को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। देवेंद्र अपने भाई के शव को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचा था। इसी दौरान गाड़ी में आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। जिसमें तीन गोलियां देवेंद्र को लगी थी। पुलिस ने मामले में देवेंद्र के बयान पर गांव झरोठ निवासी छोटा, लहराड़ा निवासी बिरजू, हमील के भाई, गांधी, मंगत, बैंयापुर निवासी चिक्कू, नरेश के लड़के, स्वीटी वकील व तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मामले में आरोपी छोटा भी बाद में अस्पताल में पहुंचा था। उसने भी अस्पताल में गैंगवार के दौरान उसके हाथ में गोली लगने की बात कही थी। हालांकि बाद में पीजीआई रेफर करने के बाद से उसका कोई सुराग नहीं है। मामले में कार्रवाई करते हुए सिक्का कॉलोनी चौकी पुलिस में नियुक्त एएसआई सतपाल की टीम ने सेक्टर-12 निवासी राधेश्याम को काबू किया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को पहले काबू कर चुकी है। उनसे तमंचा व दो कारतूस, डंडे व सरिया तथा फॉरच्यूनर गाड़ी बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed