फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बारोटा में अब दूसरे पक्ष पर हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज

बारोटा में अब दूसरे पक्ष पर हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज

Mon, 22 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बारोटा में अब दूसरे पक्ष पर हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राई। गांव बारोटा में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में गोली लगने से घायल हुए युवक ने दूसरे पक्ष पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। अब पुलिस ने दूसरे पक्ष पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। इससे पहले दूसरा पक्ष मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज कर चुका है। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति का आरोप है कि वह बीच बचाव को आया था। उसे ही गोली मारकर उसके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करा दिया गया।

शुक्रवार रात को हुए झगड़े में गोली लगने से घायल हुए बारोटा निवासी सतीश कुमार ने चौकी पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को घूमने के लिए गया था। इसी दौरान उसने देखा कि दो पक्ष झगड़ा कर रहे थे। उनमें कुछ के हाथों में तेजधार हथियार भी थे। वह झगड़े में बीच बचाव करने लगा तो इसी बीच एक पक्ष के लक्ष्य ने कहा कि यह दूसरे पक्ष की मदद को आया है। इसी बीच उसके पक्ष के विनोद ने गोली चला दी। गोली कंधे में लगने से वह घायल हो गया। बाद में आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सतीश के बयान पर विनोद, लक्ष्य, पुनीत, कुलदीप और नवीन सहित अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है। विदित रहे लक्ष्य के बयान पर सतीश सहित आठ नामजद व 50-60 अन्य पर पहले से ही मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed