{"_id":"5b3290bb4f1c1bf36e8ba22b","slug":"191530040507-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति को चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति को चाकू मारकर किया घायल
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यक्ति को चाकू मारकर किया घायल
गोहाना। गांव मुंडलाना में पड़ोसी के घर घुसे एक व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने चाकू मार दिया। व्यक्ति को घायल अवस्था में गोहाना के नगारिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गांव खानपुर कलां के बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। पुलिस ने व्यक्ति के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मुंडलाना निवासी प्रदीप ने पुलिस को बताया कि 20 जून को रात के साढ़े 11 बजे वह अपने घर पर था। तभी उसने अपने पड़ोसी के घर में राजू नाम के युवक को कूदते हुए देखा। जब वह उसे पकड़ने गया तो राजू ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। बाद में राजू वहां से फरार हो गया। प्रदीप को अस्पताल में ले गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अब प्रदीप के बयान पर राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।