{"_id":"5b328fd34f1c1bb36e8b9f31","slug":"191530040275-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान, साली-साढू व पड़ोसन पर आत्महत्या को विवश करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान, साली-साढू व पड़ोसन पर आत्महत्या को विवश करने का आरोप
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुसाइड नोट लिखकर व्यक्ति ने फंदा लगा जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के सेक्टर-12 में किराए पर रह रहे एक व्यक्ति ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। व्यक्ति के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। जिसमें उसने अपनी साली, साढू व एक पड़ोसन पर परेशान करने का आरोप लगाया है। जिसके चलते ही उसने आत्महत्या करने की बात कही है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से गांव बढ़मलिक फिलहाल सेक्टर-12 निवासी कृष्ण शर्मा (40) ने सोमवार देर शाम अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देख मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने कृष्ण के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उसने अपने साढू मूलरूप से बिहार निवासी किशोरी, साली रचना व पड़ोसन पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। कृष्ण ने बिहार की रहने वाली महिला से शादी कर रखी थी। मामले में पुलिस ने कृष्ण के रिश्तेदार पानीपत निवासी राजेश के बयान पर तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
कृष्ण के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उनके पड़ोस में रहने वाली रचना, किशोरी व एक अन्य महिला ने उसे इतना परेशान किया है कि उसके पास मरने के सिवाय कोई चारा नहीं है। निवेदन है कि मेरी मौत का बदला इन सभी को सजा दिलवा कर लेना। ---
विज्ञापन
सेक्टर-12 में एक व्यक्ति ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
- रमेश कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।