फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 02 Jun 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। खांडा गांव के पास एक कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मृतक के चाचा अजीत ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह और उसका भतीजा मनोज अलग-अलग बाइक पर रात को खरखौदा से अपने गांव नकलोई लौट रहे थे। जैसे ही वे खांडा गांव में पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने मनोज की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही मनोज की दाईं टांग कट गई। उसे घायल अवस्था में खरखौदा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed