{"_id":"5aca667a4f1c1bcf6a8b472f","slug":"181523213946-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, दो दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, दो दिन के रिमांड पर लिया
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, दो दिन के रिमांड पर लिया
- हिसार जेल में बंद था आरोपी
- पैरोल पर आने के बाद दिनेश हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप
- बहन को परीक्षा दिलाने गए युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो,
गोहाना। गांव मदीना में बहन को दसवीं की परीक्षा दिलाने गए युवक की हत्या का षड्यंत्र रचने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी गांव जौली निवासी जसमेर उर्फ पोपा है। आरोपी फिलहाल हिसार जेल में बंद था। वह दिनेश हत्यकांड की साजिश में शामिल था। पुलिस मामले में मुख्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विदित रहे कि 22 मार्च को गांव मदीना के राजेश (18) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए गांव के सरकारी स्कूल में गया था। परीक्षा केंद्र के बाहर कार सवार चार हमलावरों ने उसकी हत्या की थी। इस दौरान गांव के सावन (16) को भी गोली लगी थी। राजेश की हत्या से पांच माह पहले उसके बड़े भाई राकेश की भी हत्या हो चुकी है। हत्या के बाद गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया था। जिस कारण पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज किया था। मामले में एसआई सुभाष के बयान पर गांव मदीना के सीता व पवन को हत्या व हत्या प्रयास का आरोपी बनाया था। उनके साथ ही अन्य पर मामला दर्ज किया गया था। मामले में एसआई रमेश की टीम ने जसमेर उर्फ पोपा को प्रोडक्शन वारंट पर लिया। जसमेर हत्या के मामले में सजा काट रहा और फिलहाल हिसार जेल में बंद था। आरोप है कि दिनेश की हत्या से कुछ दिन पहले ही वह पैरोल पर आया था। बाहर उसने मुख्य आरोपियों के साथ मिलकर दिनेश की हत्या का षड्यंत्र रचा था। वारदात के एक दिन बाद ही 23 मार्च को वह वापस हिसार जेल चला गया था। मामले से तार जुड़ने के बाद पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले में अमन, रमेश, पवन की बहन गांव जौली निवासी कविता, सीता की मां बाला, उसके भाई राहुल उर्फ टीना, नरेश उर्फ सोनू व विकास उर्फ मोनू, ऋषिपाल, आरोपी प्रदीप को काबू कर चुकी है।