फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पूरा परिवार खत्म हो गया, पुलिस की जांच एक कदम भी नहीं चली, आरोपी भी खुलेआम घूम रहे

पूरा परिवार खत्म हो गया, पुलिस की जांच एक कदम भी नहीं चली, आरोपी भी खुलेआम घूम रहे

Tue, 27 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पूरा परिवार खत्म हो गया, पुलिस की जांच एक कदम भी नहीं चली, आरोपी भी खुलेआम घूम रहे
पूरा परिवार खत्म हो गया, पुलिस की जांच एक कदम भी नहीं चली, आरोपी भी खुलेआम घूम रहे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पॉश इलाके सेक्टर-15 में शिक्षिका पत्नी व दो बेटों की हत्या करके ईंट सप्लायर के खुद आत्महत्या करने के मामले में पुलिस किस तरह से कार्रवाई कर रही है। इसका इसी बात से पता चलता है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी जांच के नाम पर पुलिस एक कदम भी नहीं चल सकी है और इस कारण ही आरोपी खुलेआम घूम रहे है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की पुरानी रिकार्डिंग खंगालने का प्रयास करने का दावा कर रही है, लेकिन वह भी अभी तक पुलिस जुटा नहीं सकी है। वहीं इस मामले में आरोपी चेयरमैन पति प्रदीप महला की कॉल डिटेल भी अब निकलवाई जा सकती है, क्योंकि वह तभी सतीश व उसकी पत्नी को फोन करता था। जब सतीश घर से बाहर बच्चों को ट्यूशन लेकर चला जाता था।
विदित रहे कि मूलरूप से गांव भदाना निवासी सतीश दहिया (40), पत्नी ज्योति (36), बेटे लक्ष्य (14) व आर्यन (11) के साथ सेक्टर-15 की कोठी में पहली मंजिल पर किराए पर रहता था। शुक्रवार रात को सतीश ने पत्नी प दोनों बच्चों की गला काटकर हत्या करने के बाद फंदे पर लटक जान दे दी थी। उससे पहले लिखे सुसाइड नोट में सतीश दहिया ने सोनीपत ब्लॉक समिति की चेयरमैन के पति प्रदीप महला के साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों के कारण इस घटना को अंजाम देने के आरोप लगाए थे। इस पूरे मामले में अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है जो इतनी बड़ी घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी जांच के नाम पर कुछ नहीं कर सकी है तो आरोपी प्रदीप महला व ससुराल वाले भी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस केवल जांच के नाम प्रदीप महला व अन्य की गिरफ्तारी को लटका रही है। वहीं अब प्रदीप महला की कॉल डिटेल के सहारे पुलिस काफी अहम जानकारियां जुटा सकती है, क्योंकि प्रदीप महला तभी सतीश व उसकी पत्नी के पास फोन करता था, जब सतीश बच्चों को ट्यूशन लेकर घर से निकल जाता था। वह सतीश से ईंट सप्लाई को लेकर बात करते हुए ही उससे उसकी लोकेशन पूछ लेता था कि वह घर के पास तो नहीं है। उसके बाद उसकी पत्नी से बात करके घर पहुंच जाता था। इस कड़ी को घटना से जोड़कर भी प्रदीप महला पर शिकंजा कसा जा सकता है।
विज्ञापन

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलने की बात कह खींच रही मामला
सतीश ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके बच्चों को ट्यूशन लेकर जाने के बाद आरोपी प्रदीप महला उसके घर में आता था। उसने बताया था कि सीसीटीवी फुटेज व रिकार्ड रजिस्टर में जांच से मामला खुल सकता है। इस मामले में पुलिस टीम ने सोमवार को सतीश की पुरानी रिहायश के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की जांच करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की जांच करने जाने पर आपरेटर नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस टीम वहां से लौट आई। इस तरह इतनी बड़ी घटना में पुलिस केवल सीसीटीवी की फुटेज के चक्कर में लगी है और आरोपियों पर शिकंजा कसकर एक बार भी पूछताछ का प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अभी हालांकि कुछ खास हाथ नहीं लगा है। साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। इस घटना से जुड़ी हर जानकारी जुटाई जा रही है। नरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed