फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बास्केटबाल खिलाड़ी के नाम से बनाई जाली फेसबुक आईडी

बास्केटबाल खिलाड़ी के नाम से बनाई जाली फेसबुक आईडी

Sat, 24 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
बास्केटबाल खिलाड़ी के नाम से बनाई जाली फेसबुक आईडी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
जिले की एक बास्केटबाल खिलाड़ी के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने का मामला सामने आया है। खिलाड़ी की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि उसकी बेटी बास्केटबाल की खिलाड़ी और स्नातक की शिक्षा ले रही है। महिला ने कहा कि उसकी बेटी ने उसे फोन कर बताया है कि उसके नाम से फेसबुक पर जाली आईडी बनाई गई है। उसमें खिलाड़ी के फोटो लगाए गए हैं। सोशल साइट पर युवती के दैनिक कार्यों के फोटो भी लगाए गए हैं। उसे शक है कि कोई उसे बदनाम कर सकता है। जिससे खिलाड़ी की छवि खराब हो सकती है। खिलाड़ी की मां ने आईडी बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले भी दर्ज हुआ था
इसी तरह का एक मामला तीन दिन पहले भी दर्ज किया गया था। मामले को लेकर मोहाना थाना में शिकायत दी गई है। उसमें भी युवती के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर इसी तरह के फोटो अपलोड किए गए थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाली फर्जी आईडी बनाकर युवती के फोटो अपलोड करने की शिकायत मिली है। इस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द घटना से पर्दा उठा दिया जाएगा।
राजपाल सिंह, थाना प्रभारी सिटी
बास्केटबाल खिलाड़ी के नाम से बनाई जाली फेसबुक आईडी
खिलाड़ी की मां की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
तीन दिन में फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का दूसरा मामला आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed