{"_id":"594971464f1c1b5c558b47d4","slug":"181497985350-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, मामला दर्ज
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
मोहाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के नाम पर नकली फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसका प्रोफाइल फोटो नकली आईडी में लगा रखा है। मोहाना थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली ने उसे फोन कर उसके नाम से फेसबुक आईडी होने की जानकारी दी। उसकी सहेली ने बताया कि उसके पास फेसबुक आईडी से एक संदेश आया है। जिस आईडी से संदेश भेजा गया है उस पर युवती का ही फोटो लगाया है। जिस पर उसे पता लगा कि किसी ने उसके नाम से जाली फेसबुक आईडी बना ली है। वह उसका गलत प्रयोग कर रहा है। उसे पता नहीं कि आरोपी के पास उसका प्रोफाइल फोटो किस तरह से पहुंचा है। युवती ने मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने उसके बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मोहाना थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही नकली आईडी बनाने वाले का पता लगाकर जानकारी ली जाएगी कि इस तरह किसी कि फेसबुक आईडी बनाने के पीछे उसका क्या उद्देश्य था।
युवती ने एसपी व साइबर क्राइम को दी थी शिकायत