{"_id":"5cd084c5bdec22074909f00b","slug":"171557169349-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मजदूर की पहचान मिली गलत, शनाख्त के लिए पुलिस ने शुरू किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भट्ठा मजदूर की पहचान मिली गलत, शनाख्त के लिए पुलिस ने शुरू किया प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली। मल्हा माजरा गांव के पास रजवाहे में जिस भट्ठा मजदूर का हत्या कर शव फेंका गया था उसके मामले में नया मोड़ आ गया है। शव के पास मिले आधार कार्ड व भट्ठे पर जमा कराए गए कागजात में उसका पता गलत मिला है। अब पुलिस के लिए शव की असल शनाख्त करना भी मुसीबत बन सकता है। वहीं उसके साथी मजदूर व लापता पत्नी का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विदित रहे कि मल्हा माजरा गांव में वैश्य भट्ठा के मालिक अनूप गर्ग ने पुलिस को शिकायत दी थी कि यूपी के जिला शामली के गांव कांधला का रहने वाला इस्लाम उसके भट्ठे पर पत्नी व डेढ़ वर्षीय बेटे साथ रह रहा था। शुक्रवार रात को वह भट्ठे पर काम करने वाले मेरठ के गांव लखीपुरा निवासी मुस्ताक व बागपत के गांव राठोडा निवासी दीपक उर्फ धोनी के साथ बाइक पर सवार होकर गया था। इस्लाम की पत्नी व डेढ़ वर्षीय बेटा भी रात से ही गायब थी। शनिवार को भट्ठा मालिक नरेला निवासी अनूप गर्ग ने जब तलाश कराई तो भट्ठा से कुछ दूरी पर स्थित रजवाहे में इस्लाम का शव मिला था। उसकी बाइक भी उसके पास ही पड़ी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया तो उसके गांव कांधला में इस्लाम नाम के युवक को जानने वाला कोई नहीं मिला। उसके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर जांच बढ़ाई तो आधार कार्ड पटेल नगर में रह रहे इस्लाम का मिला। वह अपने घर पर ही सही सलामत मिला। इस्लाम ने युवक को पहचानने से मना कर दिया। उसने बताया कि युवक उसे एक सैलून पर मिला था। उसने उससे मोबाइल खरीदने को मदद मांगी थी। जिस पर उसने अपना आधार कार्ड उसे दे दिया था। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं जानता। अब पुलिस की जांच में एक और पेंच फंस गया है। पुलिस को पहले शव की असल शनाख्त करनी होगी। पुलिस उसकी पत्नी व फरार साथियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
मामले को लेकर चौकी प्रभारी रमेश ने बताया कि जिस आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई थी वह किसी अन्य का था। पुलिस शव की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।