फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   चचेरे भाई की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने जा रहे युवक की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, मौत

चचेरे भाई की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने जा रहे युवक की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 05 Feb 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
चचेरे भाई की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने जा रहे युवक की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, मौत
चचेरे भाई की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने जा रहे युवक की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। चचेरे भाई की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने ले जा रहे युवक की ईको वैन को टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसा कोहरे के कारण केजीपी के जीरो प्वाइंट पर हुआ। हादसे में युवक की मौत हो गई और उसका साथी बुरी तरह से घायल हो गया। उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। युवक के चचेरे भाई की तीन दिन पहले दिल्ली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
दिल्ली के गांव बाजीतपुर का रहने वाला दीपक अपने दोस्त आशीष के साथ ईको वैन में सवार होकर यूपी के गढ़ मुक्तेश्वर के चला था। उनके आगे चल रही गाड़ी में उसके चचेरे भाई विक्की की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने को लेकर जाई जा रही थीं। जब वह दिल्ली से केजीपी पर चढ़ने के लिए जीरो प्वाइंट पर पहुंचे तो इसी दौरान एक टैंकर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी आगे डिवाइडर से टकराकर टैंकर के हेल्पर की तरफ की साइड में खड़ी हो गई। हादसा सुबह घने कोहरे के कारण हुआ। हादसे में दीपक व आशीष बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर एंबुलेंस में सामान्य अस्पताल में भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद बनी जाम की स्थिति
केजीपी के जीरो प्वाइंट पर हादसे के बाद जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का सड़क से हटाया और जाम की स्थिति को दूर किया। इस दौरान कोहरे के कारण अन्य वाहन चालकों को भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले हुई थी भाई की हत्या
गांव बाजीतपुर निवासी दीपक के भाई विक्की उर्फ मोहित की तीन दिन पहले दिल्ली के शाहबाद डेयरी क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी की अस्थियों के साथ दूसरी गाड़ी में दीपक व उसका साथी आशीष चल रहे थे। हादसे में दीपक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed