{"_id":"5b883fc142c792464109e4d9","slug":"171535655873-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल की छात्राओं में संघर्ष, नुकीली चीज से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी स्कूल की छात्राओं में संघर्ष, नुकीली चीज से किया हमला
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूल के बाहर भिड़ीं छात्राएं, नुकीली चीज से किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत /खरखौदा । शहर के सरकारी स्कूल में छात्राओं का झगड़ा बाहर खूनी संघर्ष में बदल गया। स्कूल की छुट्टी के बाद छात्राएं आपस में भिड़ गई। इस दौरान एक पक्ष की छात्राओं ने दूसरे पक्ष पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। हमले में घायल दो छात्राओं को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
वीरवार दोपहर को खरखौदा के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की कई छात्राएं 10वीं कक्षा में पहुंची और कुछ लड़कियों की पिटाई कर दी। इस दौरान कक्षा में मौजूद अध्यापिका ने कोई विरोध नहीं किया और तमाशबीन बनी रही। इसके बाद 10वीं कक्षा की छात्राओं ने खुद के साथ हुई मारपीट की जानकारी अपनी परिचित 12वीं कक्षा की छात्राओं को दी। बारहवीं कक्षा की दो छात्राओं ने जब उक्त छात्राओं से उनकी सहेली को पीटने का कारण पूछा तो उन्हें भी देख लेेने की धमकी दी। इसके बाद स्कूल के बाहर छात्राएं आपस में भिड़ गई। उनमें जमकर मारपीट हुई। साथ ही नुकीली चीज से हमला कर घायल कर दिया। हमले में तीन छात्राएं जख्मी हो गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से दो छात्राओं को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।