फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ससुराल वाले फोटो खींचने के साथ ही देते है धमकी, महिला डाक्टर ने दहशत में अस्पताल जाना छोड़ा

ससुराल वाले फोटो खींचने के साथ ही देते है धमकी, महिला डाक्टर ने दहशत में अस्पताल जाना छोड़ा

Thu, 24 May 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
ससुराल वाले फोटो खींचने के साथ ही देते है धमकी, महिला डाक्टर ने दहशत में अस्पताल जाना छोड़ा
ससुराली आते जाते दे रहे जान से मारने की धमकी, महिला डॉक्टर ने दहशत में अस्पताल जाना छोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
महलाना रोड पर रहने वाली एक डॉक्टर का ससुराल वालों ने पहले उत्पीड़न किया तो उसने मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद भी ससुराल वाले डॉक्टर का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं और अस्पताल व बाजार में जाते समय उसके फोटो खींचते हैं और उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। महिला डॉक्टर पर ससुराल वाले पुराने केस में अपने पक्ष में बयान देने का दबाव बना रहे हैं और ऐसा नहीं करने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी दी जाती है। इससे परेशान होकर डाक्टर ने अस्पताल की नौकरी भी छोड़ दी और ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

महलाना रोड पर रहने वाली डॉ. निशा की शादी पानीपत जिले के बिंझौल में हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे, जिसके बाद उसने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। अब वह काफी समय से नागरिक अस्पताल में कार्यरत थीं। जब वह आती-जाती थी तो इस दौरान ससुराल वाले अन्य लोगों के साथ उसका पीछा करने लगे और बाजार व अस्पताल में जाने पर उसके फोटो खींचे जाते थे। वहीं उससे कहा जाता था कि इंटरनेट से वह उसकी लोकेशन का पता करते रहते हैं कि वह किस समय कहां जाती है। डा. निशा ने आरोप लगाया कि उसे व उसके परिवार को पहले केस में पक्ष में बयान नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस तरह परेशान होकर की उसने अस्पताल की नौकरी छोड़ दी और बाजार भी जाना बंद कर दिया। इस तरह वह घर में कैद होकर रह गई, लेकिन इसके बावजूद घर के पास कई बार उसे धमकी देने के लिए ससुराल वाले पहुंच गए। इस तरह परेशान होकर डा. निशा ने ससुर लालचंद, सास उर्मिला व देवर सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed