फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बदमाशों को पकडने गई पुलिस पर फायरिंग, जवाबी फायरिंग के बाद एक बादमाश काबू, चार फरार

बदमाशों को पकडने गई पुलिस पर फायरिंग, जवाबी फायरिंग के बाद एक बादमाश काबू, चार फरार

Fri, 12 Jan 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों को पकडने गई पुलिस पर फायरिंग, जवाबी फायरिंग के बाद एक बादमाश काबू, चार फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना (सोनीपत)।
गांव सिकंदरपुर माजरा स्थित लाठ मोड़ के पास सदर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भिवानी में दादरी गेट निवासी दीपक उर्फ पोपट है। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर उसके चार साथी बदमाश फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने करीब चार राउंड तो पुलिस ने दस राउंड फायरिंग की। काबू किए गए बदमाश से पुलिस ने एक पिस्तौल व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने बदमाशों की एक कार को भी कब्जे में लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी सेठी मलिक की शिकायत पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी सेठी मलिक अपनी टीम के साथ बुधवार रात को गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव सिकंदरपुर माजरा स्थित लाठ मोड़ के निकट दो कारों में सवार पांच बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिली थी कि स्विफ्ट कार में गांव लाठ निवासी संदीप, गांव बसौदी निवासी राजकुमार उर्फ राजू, भिवानी निवासी दीपक व एक दहिया पहलवान नाम का युवक बैठे हैं। इस कार के आगे व पीछे की नंबर प्लेट पर अलग-अलग नंबर लिखे हुए थे। दूसरी आई-20 कार में सोनू नाम का लड़का है। इस पर पुलिस ने बदमाशों को काबू करने के लिए दबिश दी। पुलिस को देख कर बदमाश सोनू कार लेकर गांव बलि ब्राह्मणान की तरफ भाग लिया और स्विफ्ट कार में सवार चार बदमाश गांव लाठ की तरफ भाग निकले। पुलिस ने स्विफ्ट कार का पीछा किया तो उनकी कार के सामने नील गाय आ गई। बदमाश कार से उतर कर खेतों की तरफ भाग निकले। पुलिस की टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने चार राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में सेठी मलिक ने अपनी पिस्टल से तीन राउंड और एक पुलिस कर्मी ने कारबाइन से सात राउंड फायर किए। चार बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर गन्ने के खेत से होते हुए फरार हो गए। जबकि पुलिस ने दीपक को काबू कर लिया। उसके पास से पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद किया गया। दीपक ने पूछताछ में अपने साथियों के नाम संदीप, राजकुमार, दीपक व दहिया बताए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
रात को पांच बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इस दौरान जवाबी फायरिंग करते हुए एक आरोपी को काबू किया गया है। चार अन्य फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सेठी मलिक, थाना प्रभारी, सदर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed