फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पड़ोसी पर लगाया पत्नी व बेटे के अपहरण का आरोप

पड़ोसी पर लगाया पत्नी व बेटे के अपहरण का आरोप

Tue, 24 Oct 2017 01:18 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी पर लगाया पत्नी व बेटे के अपहरण का आरोप
पड़ोसी पर लगाया पत्नी और बेटे के अपहरण का आरोप
विज्ञापन


खरखौदा। गांव जटौला में किराए पर रह रहे एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी किराएदार पर उसकी पत्नी और बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मूलरूप से बिहार फिलहाल जटौला निवासी भोला ने बताया कि वह अपनी पत्नी प्रमिला और चार साल के बेटे सूरज के साथ किराए के कमरे में रहता था। उनके पड़ोस में ही मूलरूप से यूपी के जिला हरदोई के गांव श्योरयन का रहने वाला रामनिवास भी किराए पर रहता है। भोला ने आरोप लगाया कि 6 अक्तूबर से उसकी पत्नी और बेटा लापता है। साथ ही उनके पड़ोस में रहने वाला रामनिवास भी फरार है। वह पहले अपने स्तर पर उनकी तलाश करता रहा, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। उसे शक है कि रामनिवास उसकी पत्नी व बेटे का अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने रामनिवास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर सैदपुर चौकी प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि महिला व उसका बेटा लापता है। साथ ही पड़ोस में रहने वाला युवक भी गायब है। उस पर व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed