फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सोलर लाइट व बिजली के उपकरण देने के नाम पर 5 लाख हड़पे

सोलर लाइट व बिजली के उपकरण देने के नाम पर 5 लाख हड़पे

Thu, 21 Feb 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
सोलर लाइट व बिजली के उपकरण देने के नाम पर 5 लाख हड़पे
सोलर लाइट और बिजली के उपकरण देने के नाम पर 5 लाख हड़पे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। बड़ौता के एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के युवक पर सोलर पैनल, लाइट व बिजली के उपकरण देने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उसे सामान नहीं मिला तो उसने मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में याचिका डाली। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गांव बड़ौता निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि सोनीपत रोड़ पर ओम साईं एंटरप्राइजेज के नाम से उसकी दुकान है। वह स्ट्रीट लाइट, सोलर पैनल लगाने का काम करता है तो बिजली का अन्य सामान भी बेचता है। उसके पास एक युवक विपिन वर्ष 2017 में आया और उससे बताया कि उसकी लक्ष्मी एंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। उसने इस फर्म को रजिस्टर्ड करा रखा है और उसके पास टिन नंबर से लेकर, डीलरशिप नंबर व अन्य सभी कागजात हैं। विपिन ने प्रेम को थोक में सामान दिलाने की बात कही तो प्रेम ने उससे कई बार सामान मंगवाया। लेकिन अगस्त 2017 में उसने 5 लाख 29 रुपये का माल दिलाने के लिए कहा दिया और यह रकम प्रेम ने विपिन के खाते में आरटीजीएस करा दी। लेकिन उसके बाद उसे सामान नहीं दिया गया और उसके रुपये भी नहीं लौटाए जा रहे है। इस कारण ही सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed