फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सीमा विवाद में हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

सीमा विवाद में हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

Tue, 25 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सीमा विवाद में हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल
जमीन कब्जे को लेकर हुए विवाद में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

सात एकड़ पर कब्जा करने आए यूपी के किसानों हरियाणा के किसानों पर किया था हमला
अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। गांव मनौली टौंकी के पास स्थित करीब साढ़े सात एकड़ (60 कनाल व 14 मरले) जमीन पर कब्जे को लेकर यूपी व हरियाणा के किसानों में हुए विवाद में हमला करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान मनौली टोंकी निवासी सुशील, कृष्णा व दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि 9 मई को गांव मनौली, पाबसरा व खुर्मपुर के किसानों ने उत्तर प्रदेश के गांव काठा मवीकलां के किसानों पर यमुना से सटी उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया था। इसी को लेकर काठा गांव की तरफ से 100 से अधिक किसान हाथों में लाठियां व पाइप लेकर कब्जा करने आए थे और हरियाणा के किसानों पर हमला कर दिया था। उन्होंने पबसरा के ग्रामीण भागीरथ को उठाकर उससे मारपीट की थी। हमले में मनौली के पूर्व सरपंच ब्रजमोहन, गांव पाबसरा निवासी चरण सिंह, भागीरथ, सुरेंद्र, सुधीर व बिल्लू तथा खुर्मपुर निवासी अशोक घायल हो गए थे। पुलिस ने भागीरथ के बयान पर काठा व मनौली क्षेत्र में रह रहे रंगराज, विजय, मत्तू, धर्मपाल, चपाटी, आवेश, मिंटू समेत 30 अन्य पर केस दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में रंगराज, अवेश उर्फ चपाती, अधेश, मिंटू, समल, कंवरपाल, गौरव, नरेंद्र, वेदपाल, रामे, ओमपाल, पृथल, विनोद, संजय, धन्नू व तिलकु सहित 22 आरोपियों को पहले काबू कर चुकी है। एसआई सतबीर की टीम ने अब मामले में मनौली टोंकी निवासी सुशील, कृष्णा व दीपक को मनौली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हेें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed