फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नशे में पहुंचे पति को शराब पीने से रोका तो किया हमला, घायल

नशे में पहुंचे पति को शराब पीने से रोका तो किया हमला, घायल

Tue, 26 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
नशे में पहुंचे पति को शराब पीने से रोका तो किया हमला, घायल
नशे में पहुंचे पति को शराब पीने से रोका तो किया हमला, घायल
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के कीर्ति नगर में शराब के नशे में घर पहुंचे पति को घर आने के बाद फिर शराब पीने से रोकना एक महिला के लिए मुसीबत बन गया। गुस्साए पति ने शराब की बोतल फोड़कर पत्नी पर हमला कर दिया। हाथ पर बोतल के कांच लगने से महिला घायल हो गई। थाना शहर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करता है। रात के समय पति शराब पीकर आया था। उसके पास शराब की एक और बोतल थी। उसने आते ही सब्जी गर्म कर लाने को कहा। बाद में वह घर पर शराब पीने लगा। जब उसने शराब पीने से रोका तो वह तैश में आ गया और शराब की बोतल फोड़ उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर उसकी बहन ने उसे छुड़ाया। बाद में वह जान से मारने की धमकी दे मौके से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed