फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   यमुना से पशुओं को पार कराने वाले ठेकेदार से अब मांगी रंगदारी

यमुना से पशुओं को पार कराने वाले ठेकेदार से अब मांगी रंगदारी

Tue, 13 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
यमुना से पशुओं को पार कराने वाले ठेकेदार से अब मांगी रंगदारी
यमुना से पशुओं को पार कराने वाले ठेकेदार से अब मांगी रंगदारी
विज्ञापन

-दो माह पहले गोली मारकर किया था घायल
-राजू बसौदी व एक अन्य पर लगाया उससे व साथी ठेकेदार से रंगदारी मांगने का आरोप
-गोली मारने के मामले में फरार है आरोपी राजू बसौदी
अमर उजाला ब्यूरो
राई। यमुना से पशुओं का पार कराने का ठेका लेने वाले ठेकेदारों से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने राई थाना पुलिस को शिकायत देकर दो आरोपियों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। ठेकेदार पर करीब दो माह पहले गोली भी मारी गई थी। जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। ठेकेदार ने पुलिस ने सुरक्षा की भी मांग की है।
यूपी के जिला बागपत के गांव फैजलपुर निवासी नरेंद्र कुमार ने राई थाना पुलिस को शिकायत देकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। नरेंद्र ने बताया कि उसने यमुना घाट पर पशुओं को यमुना से पार कराने का ठेका ले रखा है। उसके साथ कई अन्य साथी भी साझीदार हैें। वह पशुओं को यमुना से पार कराने की एवज में प्रति पशु के अनुसार पैसे लेते हैं। नरेंद्र ने बताया कि 16 दिसंबर, 2017 को उसे यमुना पुल के पास हमलावरों ने तीन गोली मारी थी। गोली उसके पैरों में लगी थी। जिसके बाद वह लंबे समय तक बेड पर रहा। वह 3 फरवरी को यमुना पुल के पास आया था। इसी दौरान शाम 5 बजकर 33 मिनट पर उसके मोबाइल पर एक मोबाइल नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा कि वह राजू बसौदी बोल रहा है। उसने कहा कि वह पहले भी पशुओं को यमुना से पार कराने की एवज में मिलने वाले रुपयों में से आधे रुपये देने की मांग कर चुका है। उसे पैसे नहीं मिलने पर ही उसने पैरों में गोली मारी थी। अगर ठेके पर आने वाली राशि के आधे पैसे उन्हें महीने में नहीं मिले तो वह किसी को मारने से भी पीछे नहीं रहेंगे। नरेंद्र ने आरोप लगाया कि गांव गढ़ मिरकपुर के मंजीत ने भी उसके एक साथी ठेकेदार राजकुमार से भी रंगदारी देने की मांग की है। पुलिस ने नरेंद्र के बयान पर राजू व मंजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ठेकेदार ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
ठेकेदार नरेंद्र ने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है। उसने कहा कि उसे गोली मारने के मामले में आरोपी राजू बसौदी व अन्य अभी भी फरार है। बेशक उनके तीन साथी पकड़े गए, लेकिन मुख्य आरोपी बाहर होने से उसकी जान को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यमुना में पशुओं को पार कराने वाले ठेकेदार ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। करीब दो माह पहले ठेकेदार को गोली भी मार दी गई थी। पुलिस मामले के आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-ऋषिकांत, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed