फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कार में चलते हुए लगी आग, पतजंलि का डिस्ट्रीब्यूटर जिंदा जला

कार में चलते हुए लगी आग, पतजंलि का डिस्ट्रीब्यूटर जिंदा जला

Thu, 04 Jul 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
कार में चलते हुए लगी आग, पतजंलि का डिस्ट्रीब्यूटर जिंदा जला
सोनीपत। शहर के सेक्टर-7 बाईपास पर चलती कार में आग लगने से पतंजलि का डिस्ट्रीब्यूटर कार के अंदर जिंदा ही जल गया। राहगीरों ने आग लगी देख मामले से फायर ब्रिगेड व पुलिस को अवगत कराया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार ढांचे में बदल चुकी थी। पुलिस ने शव के अवशेष कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भिजवाए। पुलिस जांच के बाद बुधवार शाम को मृतक की पहचान हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यूपी के नोएडा स्थित सेक्टर-50 का रहने वाला रजत गुप्ता सोनीपत में पतंजलि के सामान का डिस्ट्रीब्यूटर है। वह मंगलवार को अपनी एसेंट कार लेकर घर से सोनीपत के लिए निकला था। मंगलवार को वह सोनीपत में ही रुक गया। बुधवार तड़के करीब पांच बजे वह सोनीपत से वापस नोएडा जाने के लिए निकला था। राहगीरों ने पुलिस को बताया कि एक कार में आग लगी है। जिस पर मामले से फायर ब्रिगेड को अवगत कराया गया। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बाद में पता लगा कि कार चालक अंदर ही जल गया है। एएसआई नरेंद्र सिंह की टीम ने शव के अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। जिसके बाद पुलिस ने शव की शनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। कार पूरी तरह से जल चुकी थी। पुलिस जांच में शव की पहचान नोएडा के सेक्टर-50 निवासी रजत गुप्ता के रूप में हो सकी। जिस पर परिजनों को अवगत कराया। शाम को शव के अवशेष का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जलती कार का फोटो मिलने के बाद पहचान में मिली मदद
पुलिस को एक राहगीर की मदद से जलती कार का फोटो मिल गया। जिसमें कार में आग लगने के दौरान उसकी आगे की नंबर प्लेट दिख रही थी। जिसकी मदद से पुलिस ने कार मालिक का पता लगाया। उसके बाद रजत गुप्ता के शव की पहचान हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनसान एरिया से जा रहा था डिस्ट्रीब्यूटर, पेट्रोल की थी कार
पतंजलि के सामान का डिस्ट्रीब्यूटर रजत गुप्ता बुधवार तड़के सोनीपत से नोएडा के लिए निकला था। उन्होंने हाईवे पर जाने के लिए सेक्टर-7 के सुनसान एरिया को चुना था। जिसके चलते जब तड़के उनकी कार में आ लगी तो उन्हें समय पर मदद भी नहीं मिल सकी। उनकी एसेंट कार पेट्रोल की थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तीन साल की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया
कार में आग लगने से जिंदा जले रजत गुप्ता के पास तीन साल की बेटी है। उनकी मौत के बाद उनकी बच्ची के सिर से पिता का साया सदा के लिए उठ गया है। बच्ची अब अपने पिता से कभी नहीं मिल सकेगी।

सेक्टर-7 में कार में आग लगने से पतंजलि का डिस्ट्रीब्यूटर जिंदा जल गया। शाम को शव की पहचान हो सकी। उसके जले हुए शव के अवशेष पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
रमेशचंद्र, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed