फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नहीं पता था बदमाश है वाजिद, हत्या करने के बाद अफसाना को लेकर भागा तो पता लगा

नहीं पता था बदमाश है वाजिद, हत्या करने के बाद अफसाना को लेकर भागा तो पता लगा

Fri, 28 Jun 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
नहीं पता था बदमाश है वाजिद, हत्या करने के बाद अफसाना को लेकर भागा तो पता लगा
कुंडली (सोनीपत)। पुलिस कस्टडी से फरार हुआ शातिर बदमाश वाजिद उर्फ काला यूपी पुलिस की मोस्टवांटेड सूची में शामिल था। वाजिद काला को रडार पर लेने के लिए पुलिस कई बार प्रयास कर चुकी थी, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका था। वह करीब एक साल से मल्हा माजरा स्थित ईंट भट्ठे पर पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस कस्टडी से दिनदहाड़े भागने के बाद से वह पुलिस को चकमा देता रहा। वाजिद की हत्या करने वाले दीपक को भी नहीं पता था कि वह कुख्यात बदमाश है। दीपक ने तो महज अफसाना के प्रेम प्रसंग के चलते अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

हत्या, डकैती, लूट समेत कई वारदातों को अंजाम दे चुका वाजिद वर्ष 2013 में पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। जून 2013 में दिनदहाड़े लूट के बाद भागते समय सहारनपुर के सीओ के गनर राहुल ढाका की हत्या में शामिल वाजिद कुछ महीने बाद ही पुलिस के चंगुल में फंस गया था। एक समय जुर्म की दुनिया में वर्चस्व की जंग स्थापित करने के लिए मुकीम काला और वाजिद काला के बीच भी तलवार खिंच गई थी। जेल में बंद वाजिद और मुकीम गैंग के बीच कई बार तनातनी हुई। वाजिद सहारनपुर जेल में बंद होने के बाद मार्च 2016 में विकास नगर में पेशी के बाद बस से सहारनपुर आ रहा था। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच नौगजा पीर के पास वाजिद ने उल्टी का बहाना बनाकर बस रुकवा ली थी। पीछे से दो बाइक पर उसके दो साथी बदमाश आ धमके थे जबकि दो बदमाश विकासनगर से ही बस में सवार थे। सिपाहियों की कनपटी पर तमंचा सटा कर हथकड़ी समेत बदमाश वाजिद साथियों के साथ बाइक पर बैठ कर फरार हो गया था।
विज्ञापन

सिपाही राहुल ढाका की कर दी थी हत्या
कैराना के कुख्यात मुकीम उर्फ काला के साथ मिलकर उसके शार्प शूटर कैराना के जंधेड़ी गांव निवासी वाजिद उर्फ काला, शामली के गांव बलवा निवासी माहेताब उर्फ काला उर्फ जीवा व साबिर ने गलीरा रोड पर सीओ सदर उमेश यादव के गनर राहुल ढाका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश, सिपाही राहुल ढाका की कारबाइन भी लूटकर ले गए थे। इस घटना के बाद से ही पुलिस गिरोह को चिह्नित कर उसके पीछे लगी हुई थी। हालांकि उनका पता नहीं लग सका था। अब वाजिद की हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। उस पर हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म के कई मामले दर्ज हैं। उसे कैराना से जिला बदर किया गया था। उसके जिला बदर करने के दौरान फिर से पकड़ा गया था। जिस पर उसके खिलाफ गुंडा एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी मुस्ताक के साथ मिलकर की हत्या
गिरफ्तार आरोपी दीपक ने पुलिस को बताया है कि उसने अपने साथी मुस्ताक के साथ मिलकर वाजिद की हत्या कर दी थी। उसके बाद वह उसे हादसा दिखाने के लिए बाइक समेत रजवाहे में फेंककर फरार हो गए थे। वह हत्या कर अफसाना को लेकर चला गया था। वह पहले हरिद्वार और बाद में नेपाल चले गए थे। वापस आते ही उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed