फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बाबा बंदा बहादुर की प्रतिमा से तलवार तोड़ी, ग्रामीणों में रोष

बाबा बंदा बहादुर की प्रतिमा से तलवार तोड़ी, ग्रामीणों में रोष

Mon, 03 Jun 2019 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
बाबा बंदा बहादुर की प्रतिमा से तलवार तोड़ी, ग्रामीणों में रोष
खरखौदा। गांव खांडा में नागावाली सरोवर पर पिछले वर्ष स्थापित की गई बाबा बंदा सिंह बहादुर की प्रतिमा से असामाजिक तत्वों ने तलवार तोड़कर फेंक दी। प्रतिमा के पास ही तलवार पड़ी मिली। इसके अलावा वहां पास में स्थित मंदिर में घुसकर संगमरमर से बनी घोड़े की प्रतिमा को भी तोड़ दिया। इस बारे में रविवार सुबह जब पता चला तो ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया और इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खांडा में जहां बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा प्रथम सैनिक मुख्यालय खोला गया था। वहां पिछले वर्ष शौर्य दिवस मनाया गया था। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने नागावाली सरोवर पर बाबा बंदा सिंह बहादुर की प्रतिमा का अनावरण किया था। लेकिन असामाजिक तत्वों ने शनिवार रात को बाबा बंदा बहादुर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की और प्रतिमा के हाथ में मौजूद तलवार को निकाल कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहां सरोवर के किनारे दादा किशोर दास मंदिर में स्थापित संगमरमर के घोड़े की सभी टांगें तोड़ दीं। इस बारे में ग्रामीणों को रविवार सुबह पता चला, जिसके बाद से ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर लोगों की भावना व सौहार्द को ठेस पहुंचाने का काम किया है। ग्रामीणों ने खरखौदा पुलिस को मामले की शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बाबा बंदा सिंह बहादुर की प्रतिमा से तलवार तोड़ने के मामले में ग्रामीणों की तरफ से शिकायत दी गई है, जिस पर जांच शुरू कर दी गई है। घटना को अंजाम देने वालों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। -अरुण कुमार, थाना प्रभारी खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed