{"_id":"5ce9969bbdec2207097106a8","slug":"1558812364112-47-sonipat-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा एजेंसी मालिक से दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर 2.47 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दवा एजेंसी मालिक से दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर 2.47 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना (सोनीपत)। शहर के बरोदा रोड स्थित सामान्य अस्पताल के पास दवा एजेंसी मालिक को गन प्वाइंट पर लेकर तीन बदमाश 2.47 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने नाकाबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में एजेंसी मालिक के बयान पर तीन बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव कथूरा फिलहाल उत्तम नगर गली नंबर-1 निवासी कृष्ण लाल बरोदा रोड पर श्रीगोपाल फार्मास्यूटिकल के नाम से दवा एजेंसी चलाते हैं। कृष्ण लाल ने बताया कि वह शाम पौने चार बजे एजेंसी पर थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक आए। उनमें से एक युवक नीचे उतरकर उसके पास आया और कहने लगा कि उसे अफीम खाने की लत हैं। अफीम नहीं मिलने के कारण उसके शरीर में दर्द हो रहा है। उसने दर्द निवारक दवा देने की मांग की। कृष्ण लाल ने बताया कि उसने एजेंसी पर काम करने वाले युवक दीपक को दवा लाने के लिए अंदर भेज दिया। दीपक दवा लेकर आया तो बाहर खड़े दो अन्य युवक भी अंदर आ गए। उन्होंने शटर बंद कर दीपक व कृष्ण लाल पर पिस्तौल तान दी। जिस पर कृष्ण लाल ने घबराकर एजेंसी में रखे 2.47 लाख रुपये युवकों के दे दिए। जिस पर युवक वहां से फरार हो गए। कृष्ण ने उनके जाने के बाद शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार भी एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी महिपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दवा एजेंसी मालिक के बयान दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।
जेब में रखे 290 रुपये भी ले गए बदमाश
दवा एजेंसी संचालक कृष्ण लाल ने बताया कि बदमाशों ने दुकान में रखे 2.47 लाख रुपये लूटने के बाद उसकी जेब में रखी नकदी भी छीन ली। कृष्ण लाल ने बताया कि उसकी जेब में महज 290 रुपये थे। बदमाश उन्हें भी छीनकर ले गए।
विज्ञापन
दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद लोगों में रोष
दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद दुकानदार व व्यापारी एकत्रित हो गए। उन्होंने घटना को लेकर रोष जताया और जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। हालांकि कोई अहत सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
बरोदा रोड पर दवा एजेंसी मालिक ने गन प्वाइंट पर 2 लाख 47 हजार रुपये लूटने की शिकायत दी है। वारदात को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। लूट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश को प्रयास शुरू कर दिया है।
महिपाल, थाना शहर प्रभारी।