फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हत्या और पॉक्सो एक्ट में नामजद दो बच्चे काबू, लूट का आरोपी अभी फरार

हत्या और पॉक्सो एक्ट में नामजद दो बच्चे काबू, लूट का आरोपी अभी फरार

Tue, 21 May 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
हत्या और पॉक्सो एक्ट में नामजद दो बच्चे काबू, लूट का आरोपी अभी फरार
सोनीपत। शहर के आईटीआई चौक के पास स्थित बाल सुधार गृह से रविवार रात को सात नाबालिग वार्डर पर हमला कर फरार हो गए। जेल प्रशासन व पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार को तो कुछ दूरी से ही काबू कर लिया। रात को तीन नाबालिग भाग निकले। जिस पर सुधार गृह प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने सातों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पॉक्सो व हत्या में नामजद रहे दो नाबालिगों को पकड़ लिया है। मामले में बाल सुधार गृह अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। अधिकारियों ने तीन दिन से खराब सबमर्सिबल को ठीक नहीं कराया था। जिसके चलते ही नाबालिग बहाने से बाहर आए और फिर भाग निकले।
विज्ञापन

बाल सुधार गृह के वार्डर रामेहर सिंह ने बताया कि रविवार रात को वह ड्यूटी पर थे। बाल सुधार गृह में सबमर्सिबल मोटर जला हुआ था। जिसके चलते सप्लाई के पानी को प्रयोग में लाया जा रहा था। रात करीब दस बजे नाबालिग उससे पानी देने के लिए कहने लगे। पहले तो उसने मना कर दिया, लेकिन बाद में उसने गर्मी के चलते पानी देने को कह दिया। इस पर उसने दो नाबालिग को बाहर आकर पानी ले जाने की अनुमति दे दी। जब वह पानी लेकर वापस जाने लगे तो कमरे के गेट के पास पहुंचते ही अन्य नाबालिगों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह चोटिल हो गया। उसके शोर मचाने पर वहां तैनात हवलदार उसे बचाने आया तो उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया और ताला खोलकर दीवार फांदकर भाग गए। इस पर तुरंत बाल सुधार गृह प्रशासन हरकत में आया और एक नाबालिग को गेट के पास से ही काबू कर लिया। छह अन्य फरार हो गए। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। रात को ही पुलिस व बाल सुधार गृह प्रशासन ने कार्रवाई कर तीन अन्य को पकड़ लिया। रात को तीन नाबालिग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाल सुधार गृह प्रशासन के पत्र पर सात नाबालिगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पॉक्सो व हत्या में नामजद रहे दो नाबालिगों को पकड़ लिया है। लूट में नामजद रहा एक नाबालिग अभी भी फरार है।
विज्ञापन

फरार हुए तीन नाबालिगों पर दर्ज हैं गंभीर मामले
रात को भागे तीनों नाबालिगों गंभीर मामलों में नामजद रहे हैं। इसमें एक पर फरीदाबाद में पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज है। दूसरे पर गुरुग्राम में लूट का तथा तीसरे पर रेवाड़ी में हत्या का मामला दर्ज है। रात को भागे सभी नाबालिगों को दिसंबर, 2016 में सोनीपत बाल सुधार गृह में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज कराया मामला
महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता सभरवाल ने बताया कि रविवार रात 10 बजे बाल सुधार गृह से सात नाबालिग गृह कर्मचारियों के साथ मारपीट कर फरार हो गए थे। इनमें से चार को सुधार गृह कर्मियों ने पुलिस व आस-पास के लोगों की मदद से पकड़ लिया था। सोमवार को दो अन्य पकड़े गए। रात को भागे एक अन्य नाबालिग की तलाश की जा रही है।

रात को बाल सुधार गृह से सात नाबालिगों के भागने का पता लगा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए रात को ही चार को पकड़ लिया था। सोमवार को दो अन्य को विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर पकड़ा गया है। एक का अभी पता लगाया जा रहा है। सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed