फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गुरुग्राम से बुक कराई टैक्सी, गोहाना आकर गायब हो गया युवक

गुरुग्राम से बुक कराई टैक्सी, गोहाना आकर गायब हो गया युवक

Wed, 27 Jun 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम से बुक कराई टैक्सी, गोहाना आकर गायब हो गया युवक
गुरुग्राम से बुक कराई टैक्सी, गोहाना आकर गायब हो गया युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गुरुग्राम से टैक्सी बुक करवाकर गोहाना आने के बाद टैक्सी किराए पर लाने वाला युवक चकमा देकर फरार हो गया। चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ओला कंपनी के टैक्सी चालक प्रदीप ने बताया कि वह परमवीर यादव की टैक्सी चलाता है। प्रदीप ने बताया कि बिट्टू नाम के युवक ने एक अन्य युवक के मोबाइल से गुरुग्राम से उसकी टैक्सी बुक की थी। जिसका 10 घंटे का शुल्क 1899 रुपये तय हुआ। प्रदीप ने सोहना रोड से सोमवार की शाम 7 बजे युवक को कार में बैठाया था। वहां से वह बहादुरगढ़ के लिए चल दिए। वहां पहुंचने पर वह रोहतक के चल दिया। रोहतक से उसने गोहाना चलने को कहा। रास्ते में टोल टैक्स बचाने के लिए ओला टैक्सी को वाया मकड़ौली लेकर आया। रात सवा 12 बजे वह गोहाना पहुंचे। यहां से बिट्टू ने बरोदा रोड पर स्थित पुरानी फोन एक्सचेंज वाली गली के सामने टैक्सी को रुकवाया। इसी दौरान वह नीचे उतर गया और गली में घुसकर फरार हो गया। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। रात भर इंतजार करने के बाद चालक प्रदीप ने मंगलवार की सुबह शहर थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। उसने युवक का फोटो भी पुलिस को दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed