फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   रिटायर्ड फौजी की हत्या के आरोप में बेटा व पत्नी गिरफ्तार

रिटायर्ड फौजी की हत्या के आरोप में बेटा व पत्नी गिरफ्तार

Sat, 02 Jun 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी की हत्या के आरोप में बेटा व पत्नी गिरफ्तार
रिटायर्ड फौजी की हत्या के आरोप में बेटा व पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना।
गांव ईशापुर खेड़ी में रिटायर्ड फौजी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके बेटे व पत्नी सहित चार को नामजद किया है। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही फौजी के बेटे व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्नी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस बेटे से पूछताछ कर रही है।

गौर हो कि गांव ईशापुर खेड़ी निवासी राजबीर (58) फौज से रिटायर्ड था। उसका सात एकड़ जमीन को लेकर अपने बेटे सुमित उर्फ जयप्रकाश व पत्नी दर्शना के साथ विवाद चल रहा था। उसका बेटा जमीन अपने नाम कराना चाहता था। राजबीर अपनी बेटी के साथ पत्नी व बेटे से अलग रह रहा था। सुमित सब्जी बेचता था। वीरवार को सुमित अपने पिता के कमरे पर रखी सब्जी लेने गया था। उसकी मां भी उसके साथ थी। वहां पर राजबीर व उसकी पत्नी दर्शना में कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर सुमित की अपने पिता से हाथापाई शुरू हो गई थी। गुस्से में सुमित ने पिता के साथ मारपीट करके गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सुमित ने बुटाना पुलिस चौकी पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने राजबीर के भाई रोहताश की शिकायत पर सुमित, पत्नी दर्शना, रामकीर्ति, भिवानी के गांव कुनगढ़ निवासी रामेश्वर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बेटे सुमित व पत्नी दर्शना को गिरफ्तार कर लिया है। सुमित ने जमीन नाम कराने के विवाद में हत्या करना कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed