{"_id":"5b0c55014f1c1b896e8b5261","slug":"151527534849-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मॉल में मांगता था जबरन हिस्सा, इसी विवाद में की थी युवक की हत्या, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के मॉल में मांगता था जबरन हिस्सा, इसी विवाद में की थी युवक की हत्या, दो गिरफ्तार
Updated Tue, 29 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के माल में मांगता था जबरन हिस्सा, इसी विवाद में की थी युवक की हत्या, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
रेलवे स्टेशन परिसर में युवक की गला दबाने व तेजधार हथियार से वार कर हत्या करने के मामले से रेलवे पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही शव की पहचान कर ली है। मृतक की पहचान यूपी के जिला बलिया के गांव टिकेरा निवासी बिजेंद्रके रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तार हत्यारोपियों की पहचान सोनीपत की ऋषि कालोनी निवासी अमित उर्फ सोनू व यूपी के इटावा निवासी मनोज के रूप की। पुलिस के अनुसार दोनों ने चोरी के माल में जबरन हिस्सा मांगने पर बिजेंद्र की हत्या की थी।
गौर हो कि 16 मई को सुबह रेलवे फ्लाईओवर की तरफ स्टेशन परिसर में एक शव मिला था। जांच में सिर व गर्दन पर चोट के निशान मिले थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने व गले के पास तेजधार हथियार से वार कर हत्या करने का खुलासा हुआ था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को गन्नौर रेलवे स्टेशन परिसर से दो संदिग्ध युवकों को काबू किया। पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों अमित और मनोज ने स्टेशन परिसर में युवक की हत्या करना कबूल किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यूपी के जिला बलिया के गांव टिकेरा निवासी बिजेंद्र ही 15 मई की रात हत्या की थी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। बिजेंद्र उनका परिचित था। वह उनसे चोरी में मिले माल में जबरन हिस्सा मांगता था। घटना की रात को भी वह स्टेशन परिसर में आए थे। इसी दौरान बिजेंद्र उनके पास आ गया और उनसे पैसे मांगने लगा। इस पर उनकी कहासुनी हो गई। वह लगातार पैसे मांगे जाने से पहले ही गुस्से में थे। साथ ही उन्होंने नशा भी कर रखा था। जिस पर उन्होंने बिजेंद्र की गला दबाने के साथ तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। रेलवे पुलिस आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। वहीं पुलिस ने मृतक की पहचान बताए जाने के बाद उसके परिजनों से संपर्क शुरू कर दिया है।
---
स्टेशन परिसर में ब्लाइंड मर्डर के मामले से पर्दा उठा दिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। शुरुआती पूछताछ में में आरोपियों ने कहा कि मृतक उनसे चोरी के माल में जबरन हिस्सा लेता था। इसी रंजिश में हत्या की है। रिमांड के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
ताराचंद, थाना प्रभारी राजकीय रेलवे पुलिस सोनीपत।