फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कांवड़ लेने हरिद्वार गया था पति, हमलावर ने की पत्नी की हत्या

कांवड़ लेने हरिद्वार गया था पति, हमलावर ने की पत्नी की हत्या

Sun, 16 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ लेने हरिद्वार गया था पति, हमलावर ने की पत्नी की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
गांव गढ़ी ब्राह्मणान में पति के साथ किराए पर रह रही महिला की अज्ञात ने गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का पति कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था। पता लगते ही वह वापस लौट आया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया। महिला ने पांच साल पहले अपने गांव के ही युवक से प्रेम विवाह किया था। पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव कुताना निवासी सुनील ने अपने गांव की पिंकी (26) से पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। वहां से आने के बाद वे दोनों गांव गढ़ी ब्राह्मणान में किराए पर रहने लगे। दोनों का चार साल का एक बेटा है। सुनील शुक्रवार को कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार चला गया था। घर पर उसकी पत्नी पिंकी व बेटा थे। शनिवार को पड़ोसियों ने पिंकी संदिग्ध अवस्था में घर के बरामदे में चारपाई पर पड़ी देखी। इस बारे में सुनील को अवगत कराया गया। उसने घर आकर देखा तो उसकी पत्नी के गले पर निशान थे। पास ही कपड़ा पड़ा था। उसने मामले से सिटी थाना की कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल की टीम को बुलाया और सबूत एकत्र कराए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने सुनील के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कई पहलुओं से जांच कर रही पुलिस
पुलिस मामले में कई पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस मामले में प्रेम विवाह के बाद से दोनों के परिजनों के साथ उनके संबंधों के बारे में भी जांच कर रही है। पिंकी के परिजनों को भी अवगत कराया गया है। उनके आने के बाद उनसे भी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस मामले में सुनील को भी क्लीन चिट नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। महिला के मायके वालों के साथ ही पति से भी जानकारी ली जाएगी। जल्द घटना से पर्दा उठाया जाएगा।
- रवींद्र कुमार, चौकी प्रभारी, कोर्ट कांप्लेक्स

पांच साल पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती की हत्या
कांवड़ लेने हरिद्वार गया था पति, अज्ञात ने गला दबाकर की वारदात
प्रेम विवाह के बाद गढ़ी ब्राह्मणान में किराए पर रहते थे पती-पत्नी
कई पहलुओं से जांच कर रही पुलिस, पति को भी क्लीन चिट नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed