{"_id":"5c212b9dbdec2257216b8889","slug":"141545677725-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताऊ की लड़की की शादी से लौट रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताऊ की लड़की की शादी से लौट रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से लौट रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मुरथल/सोनीपत। जीटी रोड पर गांव लड़सौली चौक के पास विपरित दिशा में आ रही कार ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा चोटिल हो गया। चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद जीटी रोड पर करीब आधा घंटा तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम की स्थिति को दूर करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
दिल्ली के किराड़ी स्थित कर्ण विहार निवासी नीरज ने पुलिस को बताया कि वह पानीपत स्थित अपने पैतृक गांव डिडवाली आए थे। गांव में उसके ताऊ की लड़की की शादी थी। शादी समारोह में शिरकत करने के बाद रविवार रात वह अपने छोटे भाई सागर के साथ बाइक पर वापस दिल्ली जाने के लिए निकले थे। बाइक को सागर चला रहा था। जब वह गांव लड़सौली चौक के कट के पास पहुंच तो इसी दौरान सामने से विपरीत दिशा से आई एक कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते वह सड़क किनारे कच्चे में गिर गया, लेकिन उसका भाई सड़क पर जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने जब अपने भाई को मृत देखा तो वह भी बेहोश हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां सोमवार को पोस्टमार्टम किया जा सका। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हादसे के बाद जीटी रोड पर बने जाम के हालात
हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम के हालात बन गए। कुछ देर में ही वाहनों की कतार लग गई और पानीपत-दिल्ली लेने पर वाहन रेंगने को मजबूर हो गए। जिस पर मुरथल पुलिस के साथ हाईवे ट्रैफिक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद करीब आधा घंटा बाद जाम की स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।
विज्ञापन
--
जीटी रोड पर सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर वाहनों को गंतव्य की तरफ भेजा।
अनिल कुमार, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।