फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नाबालिग को भगाकर किया था दुष्कर्म, दस साल कैद

नाबालिग को भगाकर किया था दुष्कर्म, दस साल कैद

Sat, 16 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग को भगाकर किया था दुष्कर्म, दस साल कैद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनीता ग्रोवर की अदालत ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के बाद दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी करार दिया है। दोषी को अदालत ने 10 साल कैद व 18 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर 10 माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।

सदर थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने 1 जून, 2016 को शिकायत दी थी कि उनके पड़ोस का रहने वाला दीपक उसकी 15 साल की बेटी को शादी के लिए बहला फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने पिता के बयान पर केस दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। उसका मेडिकल परीक्षण कराने पर उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी थी। बाद में एएसआई मुनेश ने आरोपी दीपक को भी 18 जून को काबू कर लिया था। मामले में सुनवाई करते हुए शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनीता ग्रोवर की अदालत ने दीपक को दोषी करार दिया है। उसे दुष्कर्म के मामले में 10 साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना, बहला फुसलाकर भगाने में 5 साल कैद व 5000 हजार रुपये जुर्माना तथा धमकी देने के मामले में तीन साल कैद व तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सभी सजा एक साथ चलेंगी। जुर्माना न देने पर दस माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed