फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   35 हजार रूपये में करते थे भ्रूण लिंग जांच, तीन रंगेहाथ पकड़े, एक फरार

35 हजार रूपये में करते थे भ्रूण लिंग जांच, तीन रंगेहाथ पकड़े, एक फरार

Sat, 22 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
35 हजार रूपये में करते थे भ्रूण लिंग जांच, तीन रंगेहाथ पकड़े, एक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यूपी के गाजियाबाद में चल रहे भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ किया है। टीम ने गाजियाबाद के एक हॉस्पिटल में छापा मारकर अल्ट्रासाउंड की मशीन को सील किया है। वहीं तीन को रंगे हाथ पकड़ा गया है, जिनको पुलिस के हवाले कर दिया गया है। अल्ट्रासाउंड करने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया। वहां 35 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच की जाती थी। पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

जिले की पीएनडीटी टीम को पिछले कई दिनों से गाजियाबाद के जनता हॉस्पिटल में भ्रूण लिंग जांच होने की सूचना मिल रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिकॉय ग्राहक भ्रूण लिंग जांच के लिए तैयार किया। इसके बाद दिल्ली के बेगमपुर निवासी सुमन से जांच कराने के लिए उसकी मुलाकात करवाई। डिकॉय महिला व दलाल सुमन के बीच भ्रूण जांच के लिए 35 हजार रुपये में सौदा हुआ। पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. आदर्श शर्मा व डॉ. अवनिता कौशिक के नेतृत्व में वीरवार को टीम डिकॉय महिला को लेकर पहले दिल्ली के दिलशाद गार्डन पहुंची, जहां डिकॉय महिला ने दिलशाद गार्डन में सुमन से मुलाकात की। उसके बाद सुमन ने उस महिला को गाजियाबाद की रहने वाली दलाल नजमा से मिलवाया। दोनों दलाल उस डिकॉय महिला को गाजियाबाद के जनता हॉस्पिटल में भ्रूण जांच के लिए लेकर पहुंची। वहां अल्ट्रसाउंड किया जाने लगा तो टीम ने हॉस्पिटल में छापा मारा। टीम को देखकर अल्ट्रसाउंड कर रहा युवक मौके से फरार हो गया। टीम ने डिकॉय ग्राहक को 35 हजार रुपये की राशि दी थी। टीम ने हॉस्पिटल के संचालक बलवान, दलाल सुमन व नजमा को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान सुमन से एक हजार रुपये व दूसरी दलाल नजमा से 6 हजार रुपये बरामद हुए। विभाग की टीम ने अस्पताल में रखी मशीन को सील कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची गाजियाबाद पुलिस ने पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. आदर्श शर्मा के बयान पर चार के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक बलवान, दलाल सुमन व नजमा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


35 हजार रुपये में करते थे भ्रूण लिंग जांच, तीन रंगे हाथ पकड़े, एक फरार
सोनीपत की टीम ने यूपी के गाजियाबाद में मारा छापा, अल्ट्रासाउंड मशीन की सील
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed