{"_id":"596a63c34f1c1bf7038b475f","slug":"141500144579-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारागार में रची गई थी 50-50 लाख रुपये चौथ मांगने की साजिश, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारागार में रची गई थी 50-50 लाख रुपये चौथ मांगने की साजिश, तीन गिरफ्तार
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना (सोनीपत)।
पुलिस ने शहर में दो व्यापारियों से फायरिंग कर 50-50 लाख रुपये की चौथ मांगने के मामले से पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों ने कारागार के अंदर बैठे साथी के इशारे पर चौथ मांगने की साजिश रची थी। वारदात का खुलासा होने पर दुकानदारों के साथ-साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। खुलासा करने वाले पुलिस कर्मियों का नकद इनाम देने की सिफारिश की जाएगी।
शनिवार देर शाम सदर थाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी राजीव देशवाल ने बताया कि आत्माराम गिरीराज फर्म के मालिक अनिल गोयल व देशी घी की जलेबियों के लिए देश-प्रदेश में मशहूर मातूराम राजेंद्र कुमार फर्म के बाहर फायरिंग कर 50-50 लाख रुपये की चौथ मांगी गई थी। इस मामले में पुलिस की पांच टीमों ने जांच शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों खानपुर कलां निवासी अनुज, करेवड़ी निवासी इंद्रजीत व हरसाना कलां निवासी अमित उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के बारे में स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि वे सोनीपत रोड पर बड़ौता गांव के पास पुल के नीचे छुपे हुए हैं। उन्हें वहीं दबोच लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली है।
तीनों को रिमांड पर लेगी पुलिस
डीएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को रविवार को अदालत मेें पेश किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो रिमांड पर भी लिया जाएगा। इनका एक साथी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जेल में बंद है वारदात का मास्टर माइंड
दो व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले का मास्टर माइंड संदीप उर्फ काला निवासी कथूरा सोनीपत जेल में बंद है। पकड़ेे गए आरोपियों ने आरंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि संदीप के कहने पर वारदात को अंजाम दिया गया है। संदीप क्षेत्र में अपना आधिपत्य जमाना चाहता है। इसलिए दहशत फैलाने के लिए उसने गुर्गों को यह काम सौंपा था। संदीप नरेंद्र हत्याकांड में जेल में बंद है। वह कुछ दिन पहले ही पैरोल पर आया है। वह इन तीनों का नेतृत्व कर रहा था तथा उसी के इशारे पर इन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
कृष्ण उर्फ गाठा के कहने पर संदीप ने भेजे थे गुर्गे
नरेंद्र हत्याकांड में ही हिसार जेल में बंद कृष्ण उर्फ गाठा ने अपने साथी संदीप उर्फ काला को कहा था कि वह काफी समय से जेल में बंद है तथा पैसे की सख्त जरूरत है। उसी ने संदीप को इन दुकानदारों के नाम बताए थे कि वे दोनों पैसे दे सकते हैं। करीब ढाई माह पहले जब संदीप पैरोल पर आया था। इसी दौरान वह कृष्ण से मिला था और उसके कहने पर संदीप ने चार युवकों को तैयार किया तथा उन्हें हथियार व कारतूस उपलब्ध कराए। इन चार युवकों में अनुज, इंद्रजीत व अमित उर्फ मोटा के अलावा रविंद्र करेवड़ी भी शामिल हैं। अनुज व रविंद्र ने निगरानी की तथा इंद्रजीत ने फायरिंग की, जबकि अमित ने बाइक चलाई।
मास्टर माइंड व षड्यंत्रकारी को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस
पुलिस वारदात के मास्टर माइंड संदीप उर्फ काला व कृष्ण उर्फ गाठा को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। दोनों से पूछताछ की जाएगी। इस मामले में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की भी संभावना है।
बदमाशों को मौके पर ले जाकर की निशानदेही
पुलिस ने मौके पर ले जाकर बदमाशों से निशानदेही कराई। शहर थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल के नेतृत्व में टीम तीनों बदमाशों को दोनों दुकानों पर लेकर गई। जहां उन्होंने बताया कि किस प्रकार उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
शहर के लोगों को सुरक्षा देना पहला कदम
डीएसपी राजीव देशवाल ने कहा कि वारदात के बाद यह मामला पुलिस के लिए चुुनौती बन गया था। पुलिस ने वारदात के मात्र 48 घंटे के अंदर ही न केवल इसका खुलासा कर दिया, बल्कि आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को व्यापक सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी तथा किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
कारागार में रची थी 50-50 लाख रुपये चौथ मांगने की साजिश, तीन गिरफ्तार
दो दिन पहले हुई वारदात से पुलिस ने उठाया पर्दा, जेल में बैठा है मास्टरमाइंड
पुलिस मास्टर माइंड व उसके साथी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर करेगी पूछताछ
एक और आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, व्यापारियों ने ली राहत की सांस