फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सर्राफ से 8 लाख रुपये की सोने की अंगूठियां ठगीं

सर्राफ से 8 लाख रुपये की सोने की अंगूठियां ठगीं

Thu, 02 May 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
सर्राफ से 8 लाख रुपये की सोने की अंगूठियां ठगीं
गोहाना (सोनीपत)। शहर की पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में सर्राफ को झांसे में लेकर महिला व युवक 8 लाख रुपये की सोने की अंगूठियां ठग ले गए। उनका एक साथी दुकान के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन

गोहाना निवासी सर्राफ हंस राज धवन ने अग्रवाल सत्संग भवन के पास किराए पर दुकान ले रखी थी। उसकी दुकान में मरम्मत का काम चल रहा था। जिसके चलते उसने अब पुरानी अनाज मंडी के पास दुकान चलाता है। बुधवार की दोपहर को हंस राज धवन दुकान पर अकेले थे। उनका बेटा घर पर खाना खाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान दुकान पर एक महिला और एक युवक आए। उन्होंने सोने की अंगूठी खरीदने की बात कही। जिसके बाद हंसराज उन्हें अंगूठी दिखाने लगा। बाद में वह कहने लगे कि 7 हजार रुपये की कीमत की अंगूठी लेना चाहते हैं। हंसराज ने बताया कि उसके पास 7 हजार की अंगूठी नहीं थी। जिस पर उसने अंगूठी की थैली को काउंटर की दराज में रख दिया। इसी बीच महिला ने उनसे अंगूठी रखने के लिए एक डिब्बी देने का अनुरोध किया। डिब्बियां दुकान के पिछले हिस्से में रखी हुई थीं। जब धवन डिब्बी लेने के लिए गए तो महिला व युवक ने अंगूठियों से भरी थैली निकाल ली। महिला व युवक के जाने के बाद जब दुकानदार ने अपनी दुकान का दराज खोला तो थैली गायब मिली। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। बताया गया है कि उनका एक साथी बाहर स्कूटर लेकर खड़ा था। बाद में तीनों की फरार मिले। थाना प्रभारी महीपाल ने बताया कि सर्राफ से ठगी मामले में शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

दो अन्य सर्राफ के पास भी गए ठग
बताया गया है कि महिला व युवक इससे पहले शिव ज्वैलर्स पर रणबीर वर्मा और कन्हैया ज्वैलर्स पर कृष्ण वर्मा की दुकान पर भी गए थे। हसंराज की पुरानी दुकान में सीसीटीवी लगा था। यहां शिफ्ट करने के बाद सीसीटीवी नहीं लगाए जा सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed