फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हाईवे के जन्नत ढाबे में वेश्यावृति का भंडाफोड़, चार युवतियों समेत नौ गिरफ्तार

हाईवे के जन्नत ढाबे में वेश्यावृति का भंडाफोड़, चार युवतियों समेत नौ गिरफ्तार

Tue, 26 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
हाईवे के जन्नत ढाबे में वेश्यावृति का भंडाफोड़, चार युवतियों समेत नौ गिरफ्तार
हाईवे के जन्नत ढाबे पर वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़, चार युवतियों समेत नौ गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। हाईवे पर मुरथल के पास स्थित जन्नत ढाबे पर छापामार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार युवतियों सहित नौ लोगों को काबू किया है। इनमें एक ढाबा संचालक का कारिंदा भी शामिल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ढाबा संचालक को बुलवाया गया है। कारिंदे और ढाबा संचालक से पूछताछ के बाद उनकी संलिप्ता का पता लग सकेगा।
मुरथल थाना पुलिस को सोमवार देर शाम सूचना मिली थी कि जन्नत ढाबा में अनैतिक कार्य किया जा रहा है। जिस पर थाना प्रभारी फूलकंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने ढाबे पर छापामार कार्रवाई करते हुए वहां से चार जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार चार युवतियां दिल्ली व गाजियाबाद क्षेत्र की रहने वाली हैं। वहीं दिल्ली व गुरुग्राम सहित अन्य स्थानों के चार युवकों को काबू किया गया है। युवकों की पहचान रमेश, राजेश, मोहित व अशोक के रूम में हुई है। पुलिस ने मौके से ढाबा संचालक के कारिंदे अन्नू को भी हिरासत में लिया। पुलिस ने ढाबा मालिक से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसने ढाबा कपिल नाम के युवक को किराये पर दे रखा है। वही ढाबा चला रहा है। इसके लिए उसने एग्रीमेंट भी बनवा रखा है। पुलिस ने कपिल को जांच में शामिल होने के लिए बुलवाया है।
विज्ञापन

---
पकड़ी गई लड़कियों में नाबालिग भी शामिल
पुलिस ने मौके से पकड़ी गई लड़कियों में एक नाबालिग को भी पकड़ा है। पकड़ी गई लड़की की आयु करीब 14 वर्ष बताई गई है। उसे भी वेश्यावृत्ति में शामिल किया गया था। पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर उसके बारे में पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मुरथल स्थित जन्नत ढाबे पर वेश्यावृति की सूचना मिली थी। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चार लड़कियों और पांच युवकों को काबू किया गया है। काबू किए गए युवकों में ढाबा संचालक का कारिंदा भी शामिल है। पुलिस मामले में गहनता से पूछताछ कर रही है। जिससे सभी की संलिप्तता का पता लगाया जा सके। पुलिस जांच व बयान के बाद पूरे मामले से पर्दा उठाएगी।
- विरेंद्र सिंह, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed