फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   व्यक्ति को सम्मोहित कर 25 हजार रुपये ठगे

व्यक्ति को सम्मोहित कर 25 हजार रुपये ठगे

Mon, 09 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
व्यक्ति को सम्मोहित कर 25 हजार रुपये ठगे
व्यक्ति को सम्मोहित कर 25 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन

- गीता भवन से गुरुद्वारा रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई ठगी
अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। शहर की चावला कालोनी निवासी व्यक्ति को सम्मोहित कर युवक 25 हजार रुपये ठग ले गया। गीता भवन से गुरुद्वारा की तरफ जाते हुए ठग ने व्यक्ति को सम्मोहित कर उसे बैंक में भेज 25 हजार रुपये निकलवाएं और लेकर चंपत हो गया। करीब एक घंटे बाद होश संभालने पर उसे ठगी का अहसास हुआ तो उसने परिजनों से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। वारदात 4 अप्रैल को हुई थी। पीड़ित ने अब मामले की शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शहर की चावला कालोनी निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि वह 4 अप्रैल को गीता भवन से गुरुद्वारा की तरफ जाने वाले रोड पर स्थित ओबीसी बैंक के बाहर था। वहां उसे एक व्यक्ति मिला। व्यक्ति ने उसे बातों में उलझा लिया। उसने उसे घर-परिवार के बारे में पूछा और कहा कि छोटे बेटे ने उसके बड़े बेटे को नौकरी लगवाने को कहा है। उसने उसके बेटे का नाम भी बता दिया। ठग ने कहा कि उसकी बात उसके बेटे से हो चुकी है। वह इंटरव्यू देने गया है और उसने 25 हजार रुपये मंगाए है। व्यक्ति का कहना है कि ठग उसे जो कहता रहा वह करता रहा। ठग ने उसे बैंक में जाकर 25 हजार रुपये निकलवा कर लाने को कहा। जिस पर बैंक में जाकर 25 हजार रुपये निकाल लाया। आरोपी उसे अपने साथ पास की एक गली में ले गया और उसे 25 हजार रुपये लेकर चला गया। करीब एक घंटे बाद उसे होश आया तो घर फोन कर बेटे से इंटरव्यू के बारे में पूछा। इस पर उसके बेटे ने कहा कि वह तो घर पर ही है और उसने किसी से बात नहीं की। तब उसे अपने साथ सम्मोहित कर ठगी किए जाने का पता लगा। जिस पर वह अपने स्तर पर उनकी तलाश करते रहे। बाद में पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed