{"_id":"5bb3c8bd867a557f1744665e","slug":"121538508989-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर हत्या के बाद नहर किनारे फेंका गया था राकेश का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबाकर हत्या के बाद नहर किनारे फेंका गया था राकेश का शव
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गला दबाकर हत्या के बाद नहर किनारे फेंका गया था राकेश का शव
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा (सोनीपत)। हलालपुर गांव के पास पश्चिम यमुना लिंक नहर पर जटौला निवासी राकेश का शव हत्या करने के बाद फेंका गया था। व्यक्ति के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। उसके पिता ने अपनी पुत्रवधू व गांव के दो युवकों पर हत्या व षड्यंत्र का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसकी पुत्रवधू के गांव के युवक से मेल मिलाप था। उसे शक है कि उसके बेटे की हत्या करवा दी गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विदित रहे कि जटौला निवासी राकेश (40) बवाना स्थित एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह अपनी बाइक पर फैक्टरी में आता जाता था। 27 सितंबर की रात को जब राकेश वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। 28 सितंबर की सुबह पुलिस को एक व्यक्ति का शव नहर के पास पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई तो उसकी पहचान जटौला निवासी राकेश के रूप में हुई। शव के पास ही उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राकेश की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। राकेश के पिता ओमप्रकाश ने हत्या का आरोप राकेश की पत्नी सुनीता व उसके जानकार अमित पर लगाया है। आरोप है कि सुनीता का अमित के साथ मेल मिलाप था। जिसका विरोध राकेश करता था। सुनीता इस बात को लेकर उसे कई बार धमकी भी दे चुकी थी। ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन गांव के एक व्यक्ति ने अमित व उसके दोस्त दीपक को नहर की तरफ से आते देखा था। उसे शक है कि राकेश की पत्नी के साथ मिलकर षड्यंत्र रचने के बाद अमित व उसके दोस्त दीपक ने राकेश की हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या व षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज कर लिया है।
व्यक्ति का शव नहर किनारे मिला था। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतक के पिता ने अपनी पुत्रवधू व दो अन्य पर हत्या व षड्यंत्र का आरोप लगाया है। जिस पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- राजीव कुंडू, थाना प्रभारी, खरखौदा।