{"_id":"598225614f1c1bf7378b46d2","slug":"121501701473-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने से नहीं दवा के धोखे में निगला था जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेतन न मिलने से नहीं दवा के धोखे में निगला था जहर
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सामान्य अस्पताल में सफाई कर्मी के जहर निगलने के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। कर्मी ने कहा कि उसने वेतन नहीं मिलने के चलते जहर नहीं खाया, बल्कि दवा के धोखे में जहर निगल लिया था। विदित रहे कि मंगलवार को एक कर्मी ने जहर खा लिया था। आरोप था कि उसे तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते ही उसने जहर खाया है। इसे लेकर सफाई कर्मियों ने रोष जताया था। हालांकि, बुधवार को जहर निगलने वाले सफाई कर्मी अनिल ने कहा कि उसने वेतन नहीं मिलने को कोई शिकायत नहीं की है। कर्मी ने बताया कि उसके पेट में दर्द हुआ था। धोखे से उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। दूसरे दिन अस्पताल में पहुंचा तो सफाई कर्मियों के प्रदर्शन के बारे में जानकारी मिली। कर्मी ने बताया कि उसका झूठा नाम लेकर ठेकेदार और अस्पताल अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया है। अनिल ने बताया कि उसे समय पर वेतन मिल गया था।