फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   निवाड़ा प्रधान पति व परिजनों का यमुना खादर में बवाल, किसानों व खनन ठेकेदारों पर हमला

निवाड़ा प्रधान पति व परिजनों का यमुना खादर में बवाल, किसानों व खनन ठेकेदारों पर हमला

Tue, 20 Nov 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
निवाड़ा प्रधान पति व परिजनों का यमुना खादर में बवाल, किसानों व खनन ठेकेदारों पर हमला
बागपत के एक गांव के लोगों ने यमुना खादर में किसानों व खनन ठेकेदारों पर बोला हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। गांव गढ़ मिरकपुर घाट के पास यूपी के जिला बागपत के गांव निवाड़ा की प्रधान के पति व अन्य परिजनों ने जमकर बवाल काटा। उन्होंने यमुना खादर में जाने वाले किसानों के रास्ते को रोक दिया। साथ ही विरोध करने पर किसानों व यमुना खनन में लगे ठेेकेदारों पर हमला कर दिया। हमलावर हाथों में देशी तमंचे भी लेकर आए थे। बाद में लोगों के विरोध करने व आसपास के किसानों के आने पर हमलावर अपनी एक कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव गढ़मिरकपुर के किसान आनंद ने राई पुलिस को बताया कि वह रविवार को गांव के किसानों के साथ यमुना खादर में खेतों में काम कर रहे थे। उनके साथ गांव के पवन, प्रहलाद, जयभगवान, राजकुमार, दीपक व रामकिशोर आदि भी थे। आरोप है कि बागपत जिले के गांव निवाड़ा के कई लोग मारुति कार व स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर आए और यमुना पुल के नीचे का रास्ता बंद कर दिया। इन लोेगों के साथ निवाड़ा की प्रधान का पति, उसके जेठ व ससुर भी थे। उन्होंने कहा कि यह रास्ता उनका है और इसे प्रयोग नहीं करने दिया जाएगा। गढ़ ममिरकपुर के लोगों व खनन ठेकेदारों ने रास्ता रोकने का विरोध किया तो वह लाठी-डंडों से सब पर हमलावर हो पिटाई करने लगे। हाथों में तमंचा लिए हुए थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी आ गए। जिसके बाद हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से स्कार्पियो गाड़ी में सवार हो भाग गए। उनकी मारुति कार वहीं छूट गई। किसानों ने मामले की सूचना राई थाना पुलिस को दी। साथ ही अस्पताल में उपचार करवाया। पुलिस ने आनंद के बयान पर निवाड़ा की प्रधान के पति सरवर, जेठ निसार व हारूण, जेठ के लड़के कादिर व इकलाख, चाचा ससुर हुसैन, आमिर व उम्मेद तथा परिवार के उमरा, अखिल तथा पांच अन्य पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


खनन को लेकर हर साल होता है झगड़ा
गढ़ मिकरपुर के पास खनन को लेकर हर साल झगड़ा होता है। अक्सर निवाड़ा के लोग खनन को लेकर ठेकेदारों से झगड़ा करते हैं। खनन को लेकर पहले यहां गोली भी चल चुकी है। अब किसानों ने भी हमले का आरोप लगाकर राई थाना पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गांव गढ़मिकरपुर के किसानों ने यमुना पुल के नीचे जबरन रास्ता बंद करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके से हमलावरों की एक कार को भी जब्त किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हमलावर तमंचा भी लिए थे। पूरे मामले की तफ्तीश कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
कुलदीप देशवाल, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed