{"_id":"5b8c359642c792462f5eb3f5","slug":"11535915414-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब सहित दो को दबोचा, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब सहित दो को दबोचा, दो फरार
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब सहित दो को दबोचा, दो फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मुरथल। मुरथल थाना पुलिस ने कुमासपुर चौक के पास ओमेक्स सिटी परिसर से अवैध शराब की खेप पकड़ी है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है जबकि दो भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार आरोपी यूपी के गाजियाबाद का रहने वाला जयदीप व राजलुगढ़ी निवासी रामकरण है। वहीं, शाहपुर तुर्क निवासी सोनू व सिसाना निवासी बंटा फरार हो गए। पुलिस ने शराब के साथ ही 42 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुमासपुर गांव के पास ओमेक्स सिटी की खाली पड़ी जमीन पर अवैध शराब की बिक्री होती है। टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से दो गाड़ियों में रखी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने बोलेरो गाड़ियों से करीब 106 पेटी पव्वे बरामद किए। आरोपियों की पहचान जयदीप व रामकरण के रूप में हुई। वहीं मौके से फरार हुए साथियों की पहचान सोनू व बंटा के रूप में दी। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है। टीम ने जयदीप के पास से 42 हजार 700 रुपये भी बरामद किए हैं। उसने बताया कि वह नकदी शराब खरीदने के लिए लेकर आया था।