{"_id":"5aa6d6394f1c1bbb758b5201","slug":"11520883257-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला संग 13 हजार की ठगी, पुलिस बोली झारखंड जाना पड़ेगा, ऑनलाइन करानी पड़ी एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला संग 13 हजार की ठगी, पुलिस बोली झारखंड जाना पड़ेगा, ऑनलाइन करानी पड़ी एफआईआर
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मॉडल टाउन में रहने वाली एक महिला के खाते से ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करके ठगी करने का मामला सामने आया है। उस महिला के पास फोन करने वाले ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर खाता बंद हो जाने का डर दिखाया और उससे एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर 13 हजार 299 रुपये ट्रांसफर कर दिए। महिला जब छानबीन करके मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने यह कहकर टरका दिया कि झारखंड के एकाउंट में रुपये ट्रांसफर हुए है तो वहां जाना पड़ेगा। जिसके बाद महिला ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई, जिसकी अब पुलिस जांच कर रही है।
मॉडल टाउन में रहने वाली श्रुति सिंगला का मॉडल टाउन की इंडस बैंक शाखा में खाता है। श्रुति के पास 28 फरवरी को फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए कहा कि उनका खाता बंद होने वाला है। उसे चालू रखने के लिए डेबिड कार्ड का नंबर व पासवर्ड बताना होगा। श्रुति ने अपने डेबिड कार्ड की जानकारी उसे दी तो उसके बाद खाते से 13 हजार 299 रुपये कट गए। श्रुति ने मोबाइल पर मैसेज आने के बाद बैंक में जाकर जानकारी जुटाई, जहां से पता चला कि यह रुपये ओला कैब के खाते में ट्रांसफर हुए है। वहां से काफी जानकारी लेने के बाद महिला सिविल लाइन थाने में पहुंची तो वहां पुलिस ने यह कह दिया कि रुपये बीहट झारखंड में खुले एकाउंट में ट्रांसफर हुए है। इसलिए अब वहां जाना पड़ेगा और उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की। जिसपर श्रुति ने ऑनलाइन शिकायत कर दी, जिसपर अब एफआईआर दर्ज की गई है।