फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अधिवक्ता के घर में घुसकर लैपटॉप व नकदी उड़ाई

अधिवक्ता के घर में घुसकर लैपटॉप व नकदी उड़ाई

Tue, 26 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता के घर में घुसकर लैपटॉप व नकदी उड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राई। गांव राई बीडीपीओ कार्यालय के पास स्थित अधिवक्ता के घर में घुसकर चोर लैपटॉप व नकदी चोरी कर ले गए। अधिवक्ता ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी है। चोरी हुआ खाली पर्स राई उप तहसील परिसर और लैपटॉप का बैग असावरपुर चौक के पास मिला है।
गांव राई निवासी अधिवक्ता मनोज कौशिक ने बताया कि रविवार रात वह घर के अंदर सो रहे थे। रात को चोर उनके घर में घुसकर लैपटॉप व पर्स चोरी कर ले गया। पर्स में 14 हजार रुपये की नकदी तथा अन्य कागजात थे। सुबह जब वह उठा तो चोरी का पता लगा। उसने देखा कि उनके दरवाजे पर किसी के पैर निशान हैं। चोर दरवाजे से कूदकर घर के अंदर घुसा और चोरी कर भाग निकला। उन्होंने बताया कि उनका खाली जिसमें कागजात थे वह घर के पास स्थित राई उप तहसील में मिला है। पर्स से नकदी गायब है। उसने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं अधिवक्ता का पर्स राई उप तहसील परिसर में मिला है। उसमें उनका पहचान पत्र व अन्य कागजात थे। पर्स से 14 हजार की नकदी गायब मिली है। साथ ही उनका बैग गांव असावरपुर के अड्डे पर मिला है। पास की स्टॉक चलाने वाले युवक ने उनका बैग में मिले कागजात पर लिखे फोन नंबर से उन्हें बैग मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन

एक माह में दूसरी बार चोरी
अधिवक्ता का लैपटॉप एक माह में दूसरी बार चोरी हुआ है। इससे पहले 1 दिसंबर को उप तहसील परिसर उनका लैपटॉप चोरी हो गया था। वह 13 दिसंबर को ही नया लैपटॉप लाए थे जिसे चोर उनके घर से चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed